Rupali Ganguly ने खरीदी Mercedes-Benz GLE 300D, पति से कहा–”सपने देखने का साहस देने के लिए शुक्रिया”
Rupali Ganguly Buys A New Car: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को हर घर में जगह मिली है। उनके शो अनुपमा को लोगों ने इतना प्यार दिया है की घर घर अनुपमा की लोग मिसालें देने लगे हैं। रूपाली इस समय टेलीविजन की सबसे ज्यादा कमाने वाली सेलिब्रिटी हैं। अपने अभिनय के दम [..
Rupali Ganguly Buys A New Car: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को हर घर में जगह मिली है। उनके शो अनुपमा को लोगों ने इतना प्यार दिया है की घर घर अनुपमा की लोग मिसालें देने लगे हैं। रूपाली इस समय टेलीविजन की सबसे ज्यादा कमाने वाली सेलिब्रिटी हैं। अपने अभिनय के दम पर रूपाली ने अपना सपना पूरा किया है। जी हां रूपाली गांगुली ने हाल ही में एक लग्जरी कार खरीदी है। गौरतलब है की कार तो लग्जरी है ही लेकिन इसका दाम सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे।
रुपाली गांगुली की हुई मर्सिडीज़ बेंज
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर कर के लोगों को बताया की उनका सपना पूरा हुआ। रूपाली ने वीडियो साझा करते हुए पति अश्विन के वर्मा को धन्यवाद दिया। साथ ही उनके प्रोत्साहन की भी प्रशंसा की। अपने बेटे को अपनी जिंदगी का आशीर्वाद बता कर भगवान का शुक्रिया किया। इस मौके पर परिवार के और भी सदस्य मौजूद थे। वीडियो में दिखाया गया है की रूपाली गांगुली ने मर्सिडीज़ बेंज GLE 300D खरीदी है। डिलीवरी इवेंट पर उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहने हुए है जिसे उन्होंने पीच कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया हुआ है। परिवार के साथ केक भी कट करके खुद को कांग्राटुलेट किया। रूपाली गांगुली इस खास मौके पर अपनी खुशी छुपा नहीं पा रही थी।
लग्जरी कार की कीमत
रूपाली गांगुली ने अभी तक अपनी लग्जरी कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी ऑन रोड प्राइस मॉडल और लग्ज़री के हिसाब से 87 लाख से लेकर 1.05 करोड़ रुपए तक बताई जा रही है। आपको बता दें मर्सिडीज़ बेंज इस रेंज में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है।