सर्कस को लेकर रोहित शेट्टी ने दिया बड़ा बयान, बताया क्यों हुई थी फिल्म फ्लॉप
रोहित शेट्टी बाॅलीवुड के एक्शन डायरेक्टर माने जाते हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने सिंघम, सिंबा, गोलमाल रिटर्न जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन इनकी पिछली फिल्म सर्कस थी। जो बड़े पर्दे पर बुरी तरह से फ्लाॅप हुई थी। इस फिल्म को लेकर फिल्म के निर्
रोहित शेट्टी बाॅलीवुड के एक्शन डायरेक्टर माने जाते हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने सिंघम, सिंबा, गोलमाल रिटर्न जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन इनकी पिछली फिल्म सर्कस थी। जो बड़े पर्दे पर बुरी तरह से फ्लाॅप हुई थी। इस फिल्म को लेकर फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने बड़ा खुलासा किया है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
दर्शकों के अनुसार नहीं थी फिल्म
सफलता असफलता के बारे में बात करते हुए रोहित अपनी पिछली फिल्म सर्कस की असफलता की जिम्मेदारी लेते हुए कहते हैं कि वो हमारी गलती थी। हमारे जो दर्शक रहे हैं, असल में दर्शक तो वही थे, जिन्होंने हमें हमेशा इतना प्यार दिया है, लेकिन इस बार उन्होंने हमें नकार दिया, क्योंकि कहीं ना कहीं उस फिल्म के साथ हम गलत गए थे। हमने वो पेंडमिक में छोटे क्रू के साथ फिल्म बनायीं थी क्यूंकि सूर्यवंशी रिलीज नहीं हुई थी। वो सूर्यवंशी के पहले की फिल्म है, हम गलत हो गए थे। सर्कस में डल मोमेंट था। उसमें गाड़ियां नहीं उड़ रही थी, जो कि हमारी फिल्मों से दर्शकों को उम्मीद होती है।
हमारा प्रोडक्शन हाउस उन में से नहीं है, जो साल में एक फिल्म बनाते हैं। हर साल हम कुछ ना कुछ बनाते हैं। कभी हम सही होते हैं, तो कभी गलत भी होते हैं। गलती की है, तो इसे स्वीकारने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए कि हम गलत थे। हमने उस तरह की फिल्म नहीं बनायीं थी, जैसी दर्शक हमसे उम्मीद करते हैं। इस गलती से सीख लेते हुए इस बात का आगे ध्यान रखेंगे।अपनी गलतियों से मैंने हमेशा सीखा है। असफलता मेरे लिए नयी नहीं है। मैंने संडे नाम की फिल्म बनायीं थी। शायद ही किसी को ये पता हो। मेरी पहली फिल्म जमीन भी ज़्यादा पसंद नहीं की गयी थी। चेन्नई एक्सप्रेस जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद दिलवाले दर्शकों को पसंद नहीं आयी थी। मैंने उस असफलता को भी स्वीकारा था. कोरोना के बाद फ़िल्में ज़्यादा टिकट खिड़की पर चल नहीं रही है। मैं मानता हूं कि दर्शकों की पसंद में बदलाव आया है, लेकिन अपनी फिल्म सर्कस की असफलता के लिए मैं कोरोना को दोष नहीं दूंगा। मेरी फिल्म सूर्यवंशी कोरोना में ही दो सौ करोड़ रुपए की कमाई की थी।
अनुपम खेर ने भी थे रिएक्शन
बॉलीवुड में हिट मशीन के नाम से मशहूर रोहित यह भी बोलते हैं कि सर्कस की असफलता का मतलब डायरेक्टर के तौर पर मेरी असफलता नहीं है। यहां पर मैं अनुपम खेर की एक बात का जिक्र करना चाहूंगा। अनुपम खेर मेरे अच्छे दोस्तों में से हैं। एक बार उनके पिता ने उनसे कहा था कि सफल होने के बाद जब आप आपको असफलता मिलती हैं, तो एक्टर या डायरेक्टर नहीं बल्कि प्रोजेक्ट होता है।
सर्कस क्लासिक फिल्म अंगूर की रिमेक थी, क्या रिमेक को टच नहीं करना चाहिए। इस पर रोहित शेट्टी दो टूक जवाब देते हुए कहते हैं कि मुग़ल ए आज़म नहीं थी, अंगूर ही थी। मैं असफल रहा क्योंकि दर्शक जिस तरह की फ़िल्में मुझसे चाहते हैं। वो वैसी फिल्म नहीं थी। अगली बार मैं कोई एक्सपेरिमेंट नहीं करूंगा। दर्शक जिस तरह की फ़िल्में मुझसे चाहते हैं। मैं वैसी ही फ़िल्में बनाऊंगा।