Exclusive: रोहित शेट्टी ने किया खुलासा, दिलावाले के बाद क्यों शाहरुख खान के साथ नहीं बनाई फिल्म?
Rohit Shetty: रोहित शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स में गिना जाता है. रोहित ने बड़े पर्दे पर गोलमाल फ्रेंचाइजी, सिंघम फ्रेंचाइजी, सिंबा और सूर्यवंशी जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. वहीं बी-टाउन के कई मशहूर सितारे रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का भी हिस्सा हैं. हालांकि
Rohit Shetty: रोहित शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स में गिना जाता है. रोहित ने बड़े पर्दे पर गोलमाल फ्रेंचाइजी, सिंघम फ्रेंचाइजी, सिंबा और सूर्यवंशी जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. वहीं बी-टाउन के कई मशहूर सितारे रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का भी हिस्सा हैं. हालांकि Rohit Shetty और शाहरुख खान की जोड़ी को महज दो बार ही पर्दे पर देखा गया है. ऐसे में रोहित शेट्टी ने शाहरुख के साथ दोबारा फिल्म ना बनाने पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.
रोहित और शाहरुख की फिल्में
रोहित शेट्टी और शाहरुख खान का कोलैब्रेशन पहली बार 2013 में आई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में देखा गया था. इस फिल्म में किंग खान और दीपिका की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी. वहीं रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म दिलवाले 2015 में रिलीज हुई थी. जिसमें शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ने सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी किया था. हालांकि दिलवाले का बाद रोहित शेट्टी ने कभी शाहरुख के साथ काम नहीं किया. जिसकी वजह खुद रोहित शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू में बताई है.
रोहित ने दिया जवाब
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फैन ने रोहित से पूछा कि, उन्होंने लम्बे समय शाहरुख खान के साथ कोई फिल्म नहीं बनाई है. क्या आप दोनों के बीच में कोई कोल्ड वॉर चल रही है. फैन का सवाल सुनते ही रोहित शेट्टी जोर से हंस पड़े और कहा, “ऐसा कुछ नहीं है.”
रोहित ने आगे कहा कि, “कोई अच्छी कहानी मिलने के साथ, करना है तो फिर वो ऐसी हो कि वो चेन्नई एक्सप्रेस से बड़ी हो. सबसे जरुरी चीज रहती है कि कभी ऐसा कोई विषय आया तो क्यों नहीं करूंगा, जरूर करूंगा.”
रोहित शेट्टी का वर्कफ्रंट
रोहित शेट्टी इन दिनों सिंघम फ्रेंचाइजी की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण लीड रोल निभा रहे हैं. वहीं फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और श्वेता तिवारी की भी स्पेशल एंट्री देखने को मिलेगी. ये फिल्म आगामी 15 अगस्त पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.