Ind vs Ban Test: मुश्किल में रोहित शर्मा के ओपनिंग जोड़ीदार, प्रैक्टिस में बुमराह ने निकाली हवा, 2 बार किया बोल्ड

भारतीय क्रिकेट टीम चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी. मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं. सोमवार को प्रैक्टिस के दौरान जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा के ओपनिंग जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल को दो बार बोल्ड किया. Ind vs Ba

By Shaikh Almina · 17/9/2024

भारतीय क्रिकेट टीम चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी. मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं. सोमवार को प्रैक्टिस के दौरान जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा के ओपनिंग जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल को दो बार बोल्ड किया.

Ind vs Ban, 1st Test match: भारत और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत इसी हफ्ते से होने जा रही है. टीम इंडिया चेन्नई में होने वाले पहले मुकाबले के लिए जमकर पसीना बहा रही है. अपने टेस्ट करियर में शानदार आगाज करने वाले युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल सोमवार को भारतीय टीम के नेट सेशन के दौरान जसप्रीत बुमराह और अन्य तेज गेंदबाजों के खिलाफ जूझते दिखे. जायसवाल को भारतीय क्रिकेट का भविष्य का सितारा माना जाता है और उन्होंने टेस्ट में अपने करियर के शुरुआती साल में बल्ले से काफी प्रभावित किया है.

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने शुरुआती नौ टेस्ट मैच में 68.53 की औसत से 1028 रन बनाये हैं. उन्होंने हालांकि इसमें से 700 से ज्यादा रन इंग्लैंड के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज में बनाए. तेज गेंदबाजों की मददगार परिस्थितियों में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर दो टेस्ट मैचों में वह उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाये थे. जायसवाल के सामने 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार लय में चल रहे तस्कीन अहमद और नाहिद राणा जैसे तेज गेंदबाजों की चुनौती होगी.

तस्कीन और राणा ने पाकिस्तान दौरे पर अपनी गति, स्विंग और उछाल से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया. टीम को पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दिलाने में मदद की. जायसवाल मौजूदा सत्र में प्रथम श्रेणी मैच में भी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. दलीप ट्रॉफी मैच में वह आवेश खान और खलील अहमद की गेंद पर सस्ते में पवेलियन लौट गए.

चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले जायसवाल ने बुमराह के खिलाफ काफी अभ्यास किया. वह हालांकि बुमराह के साथ सिमरजीत सिंह, गुरनूर बराड़ और गुरजनप्रीत सिंह जैसे नेट गेंदबाजों के खिलाफ सहज नहीं दिख रहे थे. गेंद कई बार उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर निकली. बुमराह ने इस दौरान दो बार उन्हें बोल्ड भी किया.

जायसवाल में दिखी आत्मविश्वास की कमी

प्रैक्टिस सेशन के दौरान जायसवाल का आत्मविश्वास डगमगाया लग रहा था और वह स्विंग तथा उछाल से सामंजस्य नहीं बिठा पा रहे थे. जायसवाल को इसके बाद दिग्गज विराट कोहली से बात करते देखा गया. कोहली शायद इस युवा खिलाड़ी को उनकी खामियों के बारे में बता रहे थे.

कोहली और जायसवाल ने नेट सत्र में लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी की. इस दौरान बुमराह ने कोहली को भी परेशान दिया. कोहली ने हालांकि कुछ शानदार कवर और ऑन ड्राइव लगाये. जायसवाल स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ सहज दिखे. उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ कदमों का अच्छा इस्तेमाल किया और कुछ शानदार स्क्वायर कट जड़े.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full