T20 World Cup: फाइनल में पहुंचने के बाद भावुक हुए कप्तान रोहित, सीट पर बैठकर रोते आए नजर; वीडियो वायरल
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे सेमीफाइनल में 68 रनों से हराकर 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले भारत टी20 वर्ल्ड कप 2014 के फाइनल में पहुंचा था, जहां श्रीलंका ने उसका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था. भारत ने इंग्लैंड से 2 साल पहले [...]
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे सेमीफाइनल में 68 रनों से हराकर 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले भारत टी20 वर्ल्ड कप 2014 के फाइनल में पहुंचा था, जहां श्रीलंका ने उसका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था. भारत ने इंग्लैंड से 2 साल पहले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल वाली हार का बदला भी ले लिया है.
Team India In Final: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे सेमीफाइनल में 68 रनों से हराकर 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले भारत टी20 वर्ल्ड कप 2014 के फाइनल में पहुंचा था, जहां श्रीलंका ने उसका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था. भारत ने इंग्लैंड से 2 साल पहले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल वाली हार का बदला भी ले लिया है. टीम इंडिया की इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा का बहुत अहम रोल रहा है. रोहित शर्मा ने अपनी चतुर कप्तानी और लाजवाब बल्लेबाजी से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है. रोहित शर्मा ने इस मैच में 39 गेंदों में 57 रनों की अहम पारी खेली और टीम इंडिया का स्कोर 171 रन तक पहुंचाया. रोहित शर्मा की पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.
सीट पर बैठकर रोते नजर आए रोहित
टीम इंडिया का अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका से मुकाबला होगा. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंचने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बेहद भावुक नजर आए. कप्तान रोहित शर्मा को ड्रेसिंग रूम के बाहर एक कुर्सी पर बैठे रोते हुए देखा गया. कप्तान रोहित शर्मा की आंखों से आंसुओं को छलकते हुए देखा गया. जब साथी खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा से हाथ मिलाने आए तो उन्हें अपने आंसुओं को छिपाते देखा गया.
फाइनल में पहुंचने के बाद भावुक हुए कप्तान रोहित
दरअसल, अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंचाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा बहुत भावुक थे. रोहित शर्मा को रोता हुआ देख विराट कोहली भी उनके पास आए और उन्हें हंसाने की कोशिश की. रोहित शर्मा इस दौरान अपना चेहरा कैमरे से छिपाते हुए नजर आए. इस घटना का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच ऐसी बॉन्डिंग को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. रोहित की आंखों से छलकते आंसूओं ने सभी का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर फैंस भी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर जमकर रिएक्शंस दे रहे हैं.
The pitch was hard for batting but he made easy runs.
— Sunanda Roy 👑 (@SaffronSunanda) June 27, 2024
He lost Kohli and Pant soon but he didn't lose the temperament.
He played with 3 spinners and proved himself as a captain too.
Now crying like a child after a great Victory over England.
Rohit Sharma the legend.… pic.twitter.com/YRNifbKs8U