LSG-KKR नहीं बल्कि IPL 2025 में इस टीम की ओर से खेलेंगे रोहित शर्मा, खुद कोच ने किया बड़ा ऐलान

आईपीएल 2024 (IPL 2024) से ठीक पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने फ्रैंचाइजी को 5 टाइटल दिलाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया था. मुंबई ने दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक (Hardik Pandya) पांड्या को कप्तान नियुक्त किया था और उसके बाद टीम की स्थिति खराब हो

By Shaikh Almina · 26/8/2024

आईपीएल 2024 (IPL 2024) से ठीक पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने फ्रैंचाइजी को 5 टाइटल दिलाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया था. मुंबई ने दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक (Hardik Pandya) पांड्या को कप्तान नियुक्त किया था और उसके बाद टीम की स्थिति खराब हो गई थी.

Rohit Sharma in IPL 2025: रोहित और हार्दिक के बीच मतभेद मैदान पर खुलकर सामने आए थे और इसका खामियाजा टीम को भी भुगतना पड़ा था. ऐसे में तमाम मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा कर रही हैं कि रोहित आईपीएल 2025 से पहले मुंबई का साथ छोड़ सकते हैं और किसी अन्य टीम में शामिल हो सकते हैं.

रोहित शर्मा को लेकर किए जा रहे हैं कई तरह के दावे

दरअसल, आईपीएल 2025 से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स की माने तो रोहित दिल्ली कैपिटल्स के संपर्क में हैं और इस फ्रैंचाइजी में शामिल हो सकते हैं. ऐसा दावा आईपीएल 2024 के दौरान भी किया जा रहा था.

इसके अलावा उनके कोलकाता नाइट राइडर्स में भी शामिल होने की खबरें सामने आई थी. हालाँकि, अब तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. ऐसे में अगर रोहित इस बार मुंबई को छोड़कर ऑक्शन में जाते हैं, तो कई टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेंगी.

इस टीम के कोच ने Rohit Sharma को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

बता दें कि आईपीएल 2025 में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स के हेड ऑफ क्रिकेट डेवेलपमेंट संजय बांगर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने रोहित (Rohit Sharma) को पंजाब में शामिल करने की इच्छा जाहिर की है.

हाल ही में बांगर द राव पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर रोहित शर्मा ऑक्शन में आते हैं, तो निश्चित रूप से उनके लिए ऊँची बोली लगेगी. पंजाब की टीम उन्हें किसी भी कीमत पर अपनी टीम के साथ जोड़ना चाहेगी.

पंजाब को है कप्तान की तलाश

दरअसल, पिछले सीजन तक पंजाब किंग्स की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी शिखर धवन के हाथों में थी. हालाँकि, अब धवन ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है और वे आईपीएल में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.

ऐसे में अगर रोहित (Rohit Sharma) मुंबई को छोड़कर ऑक्शन में जाने का फैसला करते हैं, तो पंजाब उन्हें अपनी टीम में एक कप्तान के रूप में शामिल करना चाहेगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full