IND vs BAN: रोहित ने बताया कैसे पलटा कानपुर टेस्ट, क्या था मास्टर प्लान.. बतायी ड्रेसिंग रूम की बात
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि आपको नतीजे हासिल करने के लिए कई बार ऐसे फैसले पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि वह जानते थे कि जिस तरह से बैटिंग की जा रही है उससे परिणाम किसी भी तरह जा सकता है. Ind vs Ban: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट (India [...]
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि आपको नतीजे हासिल करने के लिए कई बार ऐसे फैसले पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि वह जानते थे कि जिस तरह से बैटिंग की जा रही है उससे परिणाम किसी भी तरह जा सकता है.
Ind vs Ban: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट (India vs Bangladesh, Kanpur Test) एक समय पर ड्रॉ होता नजर आ रहा था. पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का खेल हो पाया था. वहीं दूसरे और तीसरे दिन के खेल में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. लेकिन भारत ने बांग्लादेश को पहले जल्दी आउट किया और उसके बाद धुआंधार बैटिंग कर बढ़त भी हासिल की. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अब उस टेस्ट पर बात की है. उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ उस टेस्ट में अपने खिलाड़ियों को प्रेरित किया.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार, 2 अक्तूबर को एक वीडियो जारी किया जिसमें रोहित ने बताया कि टेस्ट में जो आक्रामक तरीका अपनाया गया था वह बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग, यानी खेल के तीनों आयामों में था.
भारत ने कानपुर के ग्रीन पार्क (Green Park Stadium) में खेले गए मैच में सात विकेट से जीत हासिल की थी. दो दिन से कुछ अधिक समय तक ही खेल हो पाया था, और उसी में ही टीम इंडिया ने मुकाबला जीत लिया था. भारत ने अपनी पहली पारी में 8 रन प्रति ओवर से भी ज्यादा की दर से बैटिंग की थी. सिर्फ 34.4 ओवर में उसने 9 विकेट पर 285 का स्कोर बना दिया था.
Great performance by team India as they completed the series win 2-0. All our bowlers, @ashwinravi99, @imjadeja, @Jaspritbumrah93 have put on an incredible show in restricting the Bangladesh batters. The intent and aggression of our batters from the word go defined the test… pic.twitter.com/V0mJIXtkYo
— Jay Shah (@JayShah) October 1, 2024
बीसीसीआई की ओर से जारी वीडियो में रोहित ने कहा, ‘आक्रामकता हमेशा आपके काम में नजर आती है, प्रतिक्रिया में नहीं. जिस तरह की बल्लेबाजी हम करते हैं, जिस तरह की फील्डिंग पोजिशन हम लगाते हैं, जिस तरह की बॉलिंग हम करते हैं, मेरी नजर में यही आक्रामकता है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘जब अढाई दिन का खेल बारिश के चलते नहीं हो पाया तो हमारे लिए बहुत आसान था कि हम टेस्ट मैच जीतने के अपने लक्ष्य से भटक जाते, हमें उस दिन जब खेल शुरू हुआ तो हमें पूरे दिन में 7 विकेट जल्दी-जल्दी लेने थे.’
Rohit Sharma said "It was an exceptional series win, it may go unnoticed – I just have been informed that, the 24 catches which came in our way, we took 23 catches – this is a great result especially in slips – they put huge efforts under Dilip". [BCCI] pic.twitter.com/VXfsUjfOjN
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 2, 2024
यहां रोहित शर्मा ने अपने गेंदबाजों की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की. उन्होंने वे विकेट लिए जिनकी हमें जरूरत थ. और फिर जब हम बैटिंग करने उतरे तो नतीजा हासिल करने के लिए हमें कुछ जोखिम उठाना पड़ा. मुझे पता है कि परिणाम किसी भी ओर जा सकता था. लेकिन मैं इसके लिए तैयार था. और साथ ही कोच व बाकी खिलाड़ी भी इससे सहमत थे. चूंकि आपको उस तरह के फैसले लेने के लिए कुछ तो बहादुरी दिखानी पड़ती है और फिर उस तरह से खेलना होता है.’
रोहित ने आगे कहा, ‘जब नतीजे सही आते हैं तो हर चीज अच्छी लगती है. और अगर दांव सही न बैठे तो चीजें तेजी से बदल जाती हैं. हर कोई हमारे फैसले की आलोचना करता. लेकिन एक चीज जो मायने रखती है वह यह कि ड्रेसिंग रूम में क्या सोचते हैं. और यही बात है जो मायने रखती है और हम यही सोचकर इस मैच में उतरे थे. यह एक क्लियर प्लान था कि हमें नतीजा चाहिए, और हम कैसे उसे हासिल कर सकते हैं. हर किसी ने इसका जवाब तलाशना शुरू किया. मुझे लगता है कि यह कमाल की सीरीज थी.’