The Great Indian Kapil Show: वर्ल्ड कप हार पर छलका कप्तान Rohit Sharma का दर्द, कपिल शर्मा शो में सुनाई फाइनल की कहानी
कॉमेडियन कपिल शर्मा अपना नया कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो लेकर वापस आ गए हैं। इस शो के दूसरे एपिसोड में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और श्रेयस अय्यर ने शिरकत की है। इस दौरान रोहित ऑस्ट्रेलिया के हाथों वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में मिली हार पर चुप्पी तोड़ी है [..
कॉमेडियन कपिल शर्मा अपना नया कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो लेकर वापस आ गए हैं। इस शो के दूसरे एपिसोड में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और श्रेयस अय्यर ने शिरकत की है। इस दौरान रोहित ऑस्ट्रेलिया के हाथों वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में मिली हार पर चुप्पी तोड़ी है
Rohit Sharma at The Great Indian Kapil Show: कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा की द ग्रेट इंडियन कपिल शो के जरिए कमबैक कर चुके हैं। ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाले इस शो के पहले एपिसोड में रामायण (Ramayana) फिल्म कलाकार रणबीर कपूर ने अपनी फैमिली संग शिरकत की। इसके बाद अब कपिल के शो का दूसरा एपिसोड भी आ गया है।
जिसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बतौर गेस्ट पहुंचे हैं। इस दौराम रोहित ने बीते साल वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि हिटमैन ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में क्या-क्या कहा है।
A standing ovation for Rohit Sharma and Shreyas Iyer in the Kapil Sharma show. pic.twitter.com/kSllv2N4k7
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 7, 2024
वर्ल्ड कप हार पर बोले रोहित शर्मा
आज शनिवार रात 8 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दूसरे एपिसोड की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हुई, जिसमें रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर मौजूद रहे। इस दौरान रोहित ने 19 नवंबर 2023 को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली शिकस्त पर अपना दर्द बयां किया।
हिटमैन ने कहा- फाइनल से दो दिन पहले हम लोग अहमदाबाद थे। टीम का माहौल काफी शानदार था। फाइनल की शुरुआत हमारी अच्छी रही थी, बेशक शुभमन गिल पहले आउट हो गया। लेकिन जब आप एक बड़ा खिताबी मुकाबला खेलते हो और पहले बल्लेबाजी की कोशिश करते हो तो आपको बड़ा स्कोर बनना जरूरी होता है, ताकि सामने वाली टीम पर दवाब रहे।
गिल के बाद मेरा और विराट कोहली का पार्टनरशिप लग गया। लेकिन एंड द प्वाइंट ऑस्ट्रेलिया उस दिन हमसे एक कदम रहा और उन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इस तरह से रोहित ने विश्व कप फाइनल की कड़वी यादों का ताजा किया।
स्टंप माइक रिकॉर्डिंग पर बोले रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने कहा, “मैं कुछ ऐसा कहता हूं जो स्टंप माइक में कैद हो जाता है, मैं स्लिप में पीछे खड़ा रहता हूं। मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है, हमारे लड़के आलसी मुर्गे हैं, इसलिए मुझे इतना ज्यादा उन्हें बोलना पड़ता है।”
Rohit Sharma said, "when we see No.10-11 batting, we say, 'at least make 10 or 20 runs'. Sometimes they reply, 'If you couldn't score any, what do you expect from us? Why do you want us to make runs (laughs)". pic.twitter.com/NvjZ2jq94X
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 7, 2024
आईपीएल में बिजी रोहित शर्मा
फिलहाल रोहित शर्मा भारतीय टीम नहीं बल्कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई अभी तक एक भी मैच नहीं जीत सकी और फैंस एमआई की जीत के साथ रोहित से एक बड़ी पारी की पूरी उम्मीद है।