फाइनल से पहले कप्तान रोहित शर्मा का यह ट्वीट हुआ वायरल, फैंस दे रहे यह रिएक्शन

भारतीय क्रिकेट टीम का विश्व कप में विजय रथ जारी है। टीम इंडिया ने लगातार 10 मुकाबले जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। जहां रविवार को टीम इंडिया आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी। टीम को यह तक पहुंचने में कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा योगदान रहा है

By ·

भारतीय क्रिकेट टीम का विश्व कप में विजय रथ जारी है। टीम इंडिया ने लगातार 10 मुकाबले जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। जहां रविवार को टीम इंडिया आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी। टीम को यह तक पहुंचने में कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा योगदान रहा है। उनकी कप्तानी खूब सराहना की जा रही है। इसी बीच उनका एक 12 साल पुराना ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। आईये जानते है इस ट्वीट के बारे में।

12 साल पुराना ट्वीट

रोहित शर्मा का 12 साल पहले ट्विटर (अब X) पर किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में वो 2011 की वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा ना होने पर अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं।

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “विश्व कप टीम का हिस्सा ना बनने से वास्तव में बहुत निराश हूं..मुझे यहां से आगे बढ़ने की ज़रूरत है.. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो ये एक बड़ा झटका था..कोई विचार?”

फाइनल के पहले हुआ वायरल

अब भारत का फाइनल में पहुचने के से बाद से, ये पोस्ट दोबारा से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस और क्रिटिक्स दोनों इस इंडियन स्किपर के धैर्य और दृण संकल्प की काफ़ी तारीफ़ कर रहे हैं। लोग इस फैक्ट को भी सेलिब्रेट कर रहे हैं कि इस क्रिकेटर ने काफ़ी लंबा रास्ता तय किया है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें