Rohit Sharma On Victory Parade: मुंबई में टी20 विश्व कप विक्ट्री परेड के बाद इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- यह बहुत गर्व का पल, देखें वीडियो

रोहित ने कहा, "मैं 2007 को नहीं भूल सकता, लेकिन यह बहुत खास था, क्योंकि मैं टीम का नेतृत्व कर रहा था. यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है. यह पागलपन भरा था." रोहित शर्मा ने ओपन-टॉप बस में सवार होने के दौरान अपनी इमोशन को शेयर किया है. Rohit Sharma On Victory Parade: [...]

By Shaikh Almina · 5/7/2024

रोहित ने कहा, “मैं 2007 को नहीं भूल सकता, लेकिन यह बहुत खास था, क्योंकि मैं टीम का नेतृत्व कर रहा था. यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है. यह पागलपन भरा था.” रोहित शर्मा ने ओपन-टॉप बस में सवार होने के दौरान अपनी इमोशन को शेयर किया है.

Rohit Sharma On Victory Parade: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय कप्तान अपनी इमोशन को व्यक्त करते हुए दिखाई दे रहे है कि भव्य विजय परेड का जश्न कैसा लगता है. रोहित ने कहा,

“2007 एक अलग एहसास था। हमने दोपहर में शुरुआत की और यह शाम को है. मैं 2007 को कभी नहीं भूल सकता, क्योंकि यह मेरा पहला वर्ल्ड कप था. यह थोड़ा और खास है क्योंकि मैं टीम को लीड कर रहा था. इसलिए यह मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण है. आप उत्साह को देख सकते हैं और यह दर्शाता है कि यह न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे देश के लिए कितना मायने रखता है. 11 साल तक इंतजार किया रोहित ने बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में भव्य समारोह की कुछ फुटेज भी दिखाई.”

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान और जश्न समारोह के दौरान रोहित ने कहा, यह ट्रॉफी पूरे देश के लिए है. देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों के साथ-साथ हम इसे अपने प्रशंसकों को समर्पित करना चाहते हैं, जिन्होंने 11 साल तक इंतजार किया है। इसके अलावा, सलामी बल्लेबाज ने वानखेड़े की भीड़ की सराहना की और उन्हें धन्यवाद कहा. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, “मुंबई कभी निराश नहीं करती. हमें शानदार स्वागत मिला. टीम की ओर से हम प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं.हार्दिक पांड्या की तारीफ की.

रोहित की स्पीच सुनते हुए हार्दिक पंड्या की आंखों में आंसू आ गए क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम आने के दौरान ही पंड्या भावुक थे. आईपीएल 2024 सीज़न के दौरान मुंबई की इसी भीड़ ने पंड्या के साथ धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया था. आईपीएल में एमआई के लिए डेब्यू करने वाले पंड्या ने टीम छोड़ दी थी और टूर्नामेंट के 2022 और 2023 संस्करणों में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने चले गए थे. यह ऑलराउंडर काफी विवादों के बीच 2024 में एमआई में लौटा, जिससे प्रशंसक बंटे हुए थे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full