IND vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने आयरलैंड को हराकर जीत से की शुरुआत, गेंदबाजों के बाद चमके रोहित शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत बुधवार (5 जून) को आयरलैंड के खिलाफ जीत से की है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। India vs Ireland T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने अपना पहला

By Shaikh Almina · 6/6/2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत बुधवार (5 जून) को आयरलैंड के खिलाफ जीत से की है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

India vs Ireland T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने अपना पहला मैच आयरलैंड के साथ खेला। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर आउट हो गई। भारत को जीत के लिए 97 रन बनाने थे और इस टीम ने कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक के दम पर 12.2 ओवर में 97 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया। भारत के लिए जीत का छक्का ऋषभ पंत ने लगाया। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारतीय पारी की शुरुआत करने के लिए कोहली और रोहित आए, लेकिन विराट कोहली सिर्फ एक रन ही बना पाए और आउट हो गए। इस मैच में रोहित शर्मा ने 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 37 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली और फिर रिटायर हर्ट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 2 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत ने इस मैच में नाबाद 36 रन की पारी 26 गेंदों पर खेली।

इस मैच में आयरलैंड की शुरुआत काफी खराब रही और टीम के ओपनर बल्लेबाज एंड्रयू बालबर्नी 5 रन जबकि कप्तान पॉल स्टारलिंग 2 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इन दोनों बल्लेबाजों को अर्शदीप सिंह ने आउट किया। इस टीम को तीसरा झटका हार्दिक पांड्या टकर को 10 रन पर आउट करके दिया। टेक्टर ने इस मैच में 4 रन की पारी खेली। कैम्फर इस मैच में 12 रन जबकि डॉर्करेल 3 रन बनाकर आउट हो गए। अडायर को हार्दिक पांड्या ने 3 रन पर आउट कर दिया। जोसुआ लिटिल ने अपनी टीम के लिए 14 रन की पारी खेली।

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 3, बुमराह और अर्शदीप ने 2-2 जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full