Duleep Trophy Update: रोहित शर्मा और विराट कोहली दलीप ट्रॉफी में लेंगे हिस्सा- रिपोर्ट

इस सीजन में 5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी खेली जानी है। ऐसी खबर है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस घरेलू प्रतियोगिता में खेलते हुए नजर आएंगे। Duleep Trophy 2024: बता दें कि भारत को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है और चयन समि

By Shaikh Almina · 12/8/2024

इस सीजन में 5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी खेली जानी है। ऐसी खबर है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस घरेलू प्रतियोगिता में खेलते हुए नजर आएंगे।

Duleep Trophy 2024: बता दें कि भारत को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है और चयन समिति चाहती है कि इस घरेलू सीरीज से पहले दलीप ट्रॉफी के लिए सभी खिलाड़ी उपलब्ध रहें।

दलीप ट्रॉफी के किस दौर में खेलेंगे कोहली और रोहित?

दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के मुकाबले 5 सितंबर से जबकि दूसरे दौर के मुकाबले 12 सितंबर से खेले जाने हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, रोहित और कोहली किस दौर में खेलेंगे अब तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है। ऐसी भी खबरें हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टेस्ट सीरीज से पहले चेन्नई में कैंप लगाने की योजना बना रहा है।अगर कैंप लगता है तो सारे भारतीय सितारे पहले दौर में खेलते हुए दिख सकते हैं।

बुमराह को छोड़कर सभी प्रमुख खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

शुभमन गिल, केएल राहुल, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव को दलीप ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा गया है। हालांकि, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस प्रतियोगिता में नहीं खेलेंगे। दरअसल, बोर्ड ने उन्हें लंबे समय तक आराम दिया गया है। बुमराह को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी आराम दिया जा सकता है। इस सीरीज से मोहम्मद शमी चोट से वापसी कर सकते हैं।

अय्यर और किशन को मिलेगा मौका

पिछले रणजी ट्रॉफी के संस्करण में ईशान किशन नहीं खेले थे। वह बोर्ड के कहने के बावजूद नहीं खेले थे, जिसके बाद उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था।इसके साथ-साथ श्रेयस आईयर  को भी कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला था। अब इन दोनों खिलाड़ियों को दलीप ट्रॉफी में चुना जा सकता है।ऐसे में किशन के लिए यह राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए अच्छा मौका होने वाला है।

4 टीमों के बीच खेला जाएगा दलीप ट्रॉफी का अगला संस्करण

दलीप ट्रॉफी का आगामी संस्करण जोनल फॉर्मेट में नहीं खेला जाएगा।चयन समिति इस टूर्नामेंट में इंडिया-A, इंडिया-B, इंडिया-C और इंडिया-D के रूप में 4 टीमें चुनेंगी। पिछले सीजन में यह प्रतियोगिता वेस्ट जोन, साउथ जोन, सेंट्रल जोन, नॉर्थ जोन, नॉर्थ ईस्ट जोन और ईस्ट जोन की टीमों के बीच खेली गई थी। दलीप ट्रॉफी 2023 के फाइनल मुकाबले में साउथ जोन ने वेस्ट जोन को 75 रन से हराते हुए खिताब जीता था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full