Deccan Chargers Special: रोहित शर्मा और एडम गिलक्रिस्ट ने याद किए पुराने दिन! अपने पुराने एंथम थीम सॉन्ग सुन हुए इमोशनल!

IPL 2024: आईपीएल के मैचेज बाद, जब खिलाड़ी लोग एक साथ जुटते है तो होती हैं मस्ती! वहीं अब हाल ही में एडम गिलक्रिस्ट संग लाइव आए थे रोहित शर्मा और उन्होंने अब अपने पुराने दिनों को याद किया। जहां उन्होंने काफी हद तक सभी चीजों पर बात चीत की। जिसमें से एक डेक्कन चार्जर्स [...]

By Shaikh Almina · 18/4/2024

IPL 2024: आईपीएल के मैचेज बाद, जब खिलाड़ी लोग एक साथ जुटते है तो होती हैं मस्ती! वहीं अब हाल ही में एडम गिलक्रिस्ट संग लाइव आए थे रोहित शर्मा और उन्होंने अब अपने पुराने दिनों को याद किया। जहां उन्होंने काफी हद तक सभी चीजों पर बात चीत की।

जिसमें से एक डेक्कन चार्जर्स टीम के बारे में भी कही गई। जिसमें उन्होंने कहा कि डेक्कन चार्जर्स का थीम सॉन्ग आईपीएल का सबसे बेहतरीन थीम सॉन्ग था।

इस बात को याद करते हुए, रोहित शर्मा और एडम गिलक्रिस्ट काफी इमोशनल हुए!

रोहित शर्मा ने याद किए पुराने दिन

पिछले दीन रोहित शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में अपने क्रिकेटिंग करियर के शुरुआती दिनों के बारे में याद दिया। रोहित ने बताया कि जब उन्होंने आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलना शुरू किया था तो टीम में एडम गिलक्रिस्ट और एंड्रयू साइमंड्स जैसे खिलाड़ी थे। इनके साथ में खेलने में उन्हें बहुत मजा आया था।

आईपीएल की चैंपियन टीम है डेक्कन चार्जर्स

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में डेक्कन चार्जर्स की टीम चैंपियन रह चुकी है। टीम ने लीग के दूसरे ही सीजन 2009 में खिताबी जीत हासिल की थी। यह सीजन में भारत में चुनाव के कारण साउथ अफ्रीका में खेला गया था। आईपीएल के दूसरे सीजन में डेक्कन की टीम ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराई थी। हालांकि, उसके बाद यह टीम लीग हट गई।

डेक्कन के बाद मुंबई में आए रोहित शर्मा

डेक्कन चार्जर्स के बाद रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा। मुंबई के लिए रोहित आईपीएल में इतिहास रचते हुए कुल बार चैंपियन बनाया। मुंबई के लिए जो काम सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग जैसे खिलाड़ी नहीं कर पाए वो रोहित ने करके दिखाया। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 2013, 2015,2017, 2019 और 2020 में खिताबी जीत दिलाई। हालांकि लीग के 17 वें सीजन में टीम मैनेजमेंट एक अहम फैसला लेते हुए उनकी जगह हार्दिक पंड्या को नया कप्तान बना दिया।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full