तेज़ी से चलते हुए रिया चक्रवर्ती को लगी ठोकर, पलट कर फोटोग्राफरों पर किया गुस्सा

रिया चक्रवर्ती मीडिया के सामने बहुत कम ही आती हैं। लेकिन जब भी बाहर निकलती हैं कैमरे में कैद हो ही जाती हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर रिया का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है की रिया काफी तेज चलती हैं और तभी चलते हुए उन्हें ठोकर [...]

By ·

रिया चक्रवर्ती मीडिया के सामने बहुत कम ही आती हैं। लेकिन जब भी बाहर निकलती हैं कैमरे में कैद हो ही जाती हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर रिया का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है की रिया काफी तेज चलती हैं और तभी चलते हुए उन्हें ठोकर लग जाती है। फिर क्या रिया चक्रवर्ती फोटोग्राफरों की तरफ पलट कर गुस्से से कहती हैं की आपलोग पीछा करोगे तो ऐसा ही होगा। ऐसा कहकर रिया चली जाती हैं। रिया चक्रवर्ती के इस रिएक्शन वीडियो को सोशल मीडिया पर भी खूब देखा जा रहा है।

Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती का फिल्मी करियर

आपको बता दें रिया फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत बतौर वीजे के रूप में की थी। वह एमटीवी इंडिया पर वीजे थीं। बाद में 2012 में उन्होंने तेलगु फिल्म टूनिगा टूनिगा से एक्टिंग में कदम रखा। इसके बाद हिंदी फिल्म मेरे डैड की मारूति में भी काम किया था जो 2013 में आई थी। इसके बाद साल 2014 में लीड रोल में नजर आईं फिल्म सोनाली केबल में। उसके बाद रिया 2018 में जलेबी मूवी में नजर आईं थीं। 2021 में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे में दिखाई दी थीं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें