IND vs ENG: दिनेश कार्तिक ने दिया बेस्ट फील्डर का मेडल, खास स्पीच के साथ लिया एक शानदार खिलाड़ी का नाम
दिनेश कार्तिक ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन अभी भी वो कमेंट्री के जरिए इस खेल से जुड़े हुए हैं। इस बीच बीसीसीआई ने कार्तिक का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में नजर आए। इस दौरान उन्होंने [...]
दिनेश कार्तिक ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन अभी भी वो कमेंट्री के जरिए इस खेल से जुड़े हुए हैं। इस बीच बीसीसीआई ने कार्तिक का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में नजर आए। इस दौरान उन्होंने बेस्ट फील्डर का मेडल पहनाने का काम किया।
Ind Vs Eng: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच के दौरान ऋषभ पंत की जबरदस्त फील्डिंग के लिए उन्हें बेस्ट फील्डर का मेडल दिया गया। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने ऋषभ पंत को यह मेडल पहनाया।
From getting scolded for keeping in the last match to becoming the best fielder of the match
— Sandy (@flamboypant) June 28, 2024
This is Rishabh Pant for you 🥹❤️ https://t.co/XZgMeDXuRn pic.twitter.com/cEWjeh3ttZ
सेमीफाइल में इंग्लैंड के खिलाफ पंत ने अक्षर की गेंद पर जोस बटलर का कैच पकड़ा था। इसके बाद अक्षर की ही गेंदबाजी के दौरान मोईन अली को अपनी फुर्ती के चलते स्टंप आउट कियाथा। पावरप्ले में ही इन दोनों के आउट हो जाने पर इंग्लैंड पर दबाव बढ़ गया जो आखिरी विकेट तक जारी रहा।
दिनेश कार्तिक ने दिया मेडल
पंत को मेडल देने के लिए एक खास मेहमान को बुलाया गया और यह कोई और नहीं भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक थे। टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे कार्तिक ने पहले एक खास स्पीच दी, जो टीम इंडिया की 2022 की हार से जुड़ी थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की।
रोहित और द्रविड़ की तारीफ की
वहीं, पुराने दोस्त और कप्तान रोहित के अलावा उन्होंने राहुल द्रविड़ की तारीफ की। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी कार्तिक के आने से हद से ज्यादा उत्साहित दिखे। इस दौरान सभी ने तालियां बजाई और वो नजारा देखने लायक था। कार्तिक ने पंत को मेडल पहनाया।
भारत ने लिया बदला
बता दें कि साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उस वक्त भारतीय टीम में दिनेश कार्तिक भी स्क्वाड का हिस्सा रहे थे। उस हार का बदला टीम इंडिया इन इस बार के सेमीफाइनल में लिया।