IPL 2025: ‘पैसे के लिए नहीं…’, ऋषभ पंत ने नीलामी से पहले किया खुलासा, बताया DC ने क्यों किया रिलीज
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से ठीक पहले स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. Rishabh Pant on Delhi Capitals: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन को अब चंद दिन बचे हैं. उससे ठीक पहले स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक प
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से ठीक पहले स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.
Rishabh Pant on Delhi Capitals: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन को अब चंद दिन बचे हैं. उससे ठीक पहले स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. इसमें उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज होने की बात लिखी है. आपको बता दें, रिटेंशन के दौरान DC ने उन्हें रिटेन नहीं किया था, नतीजन वह नीलामी का हिस्सा बन गए. हालांकि, अब पंत का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है.
Rishabh Pant ने पोस्ट में क्या लिखा?
IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को रिलीज कर दिया. अब ये खिलाड़ी 2 करोड़ की बेस प्राइज के साथ नीलामी में उतर रहे हैं. पूरी उम्मीद है कि पंत के पीछे कई टीमें जाएंगी और वह मेगा ऑक्शन में एक बड़ी कीमत हासिल कर सकते हैं.
The curious case of Rishabh Pant & Delhi! 🧐
— Star Sports (@StarSportsIndia) November 19, 2024
🗣 Hear it from #SunilGavaskar as he talks about the possibility of @RishabhPant17 returning to the Delhi Capitals!
📺 Watch #IPLAuction 👉 NOV 24th & 25th, 2:30 PM onwards on Star Sports Network & JioCinema! pic.twitter.com/ugrlilKj96
हालांकि, ऑक्शन से पहले पंत कुछ इमोशनल हुए और सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें पंत ने लिखा- ‘मैं ये दावे से कह सकता हूं कि मेरा रिटेंशन पैसों के बारे में नहीं था…’ . पंत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ऋषभ पंत हुए दिल्ली से अलग
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 2016 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनकर ही अपना आईपीएल डेब्यू किया था. तभी से वह इस टीम का हिस्सा थे. लेकिन, आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया. 9 साल बाद वह DC से अलग हुए. इसके बाद रिपोर्ट्स के हवाले से पता चला कि ऋषभ पंत पैसों के बजाय दिल्ली कैपिटल्स की रणनीति से खुश नहीं थे. वह दिल्ली के नए कोचिंग स्टाफ से ऋषभ पंत खुश नहीं थे, जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया.
IPL 2025 मेगा ऑक्शन में लगेगी बड़ी बोली
IPL 2025 मेगा ऑक्शन में वैसे तो कई बड़े नाम हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन उनमें से सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी की है, तो वह विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं. पंत को नीलामी में 25 करोड़ से ऊपर रकम मिलने की उम्मीद है. पंत एक विस्फोटक बल्लेबाज, तेजतर्रार विकेटकीपर और बेहतरीन कैप्टेंसी विकल्प हैं. ऐसे में जो भी टीम इन्हें खरीदने में कामयाब होगी, उसे फायदे ही फायदे होंगे.