Rishabh Pant Controversy : ऋषभ पंत ने आउट होने के बाद पहले अंपायर से की बहस, उसके बाद ड्रेसिंग रूम में जड़ा पंच, Video आया सामने

न्यूजीलैंड की टीम ने मुंबई टेस्ट में भी टीम इंडिया को हरा दिया है. इसके साथ ही उसने 3-0 से सीरीज जीत ली है. एजाज पटेल इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे. उन्होंने पूरे मैच में 11 विकेट अपने नाम किया. 24 साल के बाद भारतीय टीम घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हो [...]

By Shaikh Almina · 3/11/2024

न्यूजीलैंड की टीम ने मुंबई टेस्ट में भी टीम इंडिया को हरा दिया है. इसके साथ ही उसने 3-0 से सीरीज जीत ली है. एजाज पटेल इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे. उन्होंने पूरे मैच में 11 विकेट अपने नाम किया. 24 साल के बाद भारतीय टीम घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हो गई है.

Ind vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच काफी रोमांचक मोड़ पर आ गया था. भारत को जीत के लिए जब 41 रन चाहिए थे. तभी एजाज पटेल की एक गेंद ऋषभ पंत के पैड पर लगी और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की. इस पर मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया था. लेकिन DRS लेने पर थर्ड अंपायर ने रिव्यू लिया और पाया की बल्ले का जब पैड के साथ संपर्क हुआ. उसी समय गेंद ने भी बल्ले का बाहरी किनारा लिया. लेकिन पंत को पूरा यकीन था कि गेंद ने बल्ले की टच नहीं किया. मगर कैच आउट दिए जाने पर पंत हैरान हो गए और अंपायर से बात करने के बाद जब ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो उन्होंने अपना गुस्सा भी जाहिर किया.

ऋषभ पंत को आउट होने पर नहीं हुआ यकीन

दरअसल, भारत को जब 41 रन की और दरकार रह गई थी. तभी पारी के 22वें ओवर में गेंदबाजी करने वाले एजाज पटेल की चौथी गेंद पंत के पैड पर लगी. इस पर मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया तो न्यूजीलैंड की टीम ने रिव्यू लिया. थर्म अंपायर ने काफी देर तक चेक किया और फिर पाया कि गेंद ने हल्का सा बल्ले का किनारा लिया. जबकि गेंद जब बल्ले को टच कर रही थी, उस दौरान ही पंत का बल्ला पैड से टकराया और उसकी हरकत भी स्निको मीटर पर कैद हुई.

मगर ये क्लीयर नहीं हो पा रहा था कि गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया है कि नहीं. काफी देर तक देखने के बाद थर्ड अंपायर ने पंत को आउट दिया तो वह हैरान रह गए. जबकि ड्रेसिंग रूम में जाकर पंत ने दरवाजे को पंच भी किया.

न्यूजीलैंड की टीम ने भारत का मुंबई में करारी शिकस्त दी है. उसने तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को 25 रन से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम 24 साल बाद अपने घर पर क्लीन स्वीप हो गई है. न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 147 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया चेज नहीं कर सकी. वानखेडे में एजाज पटेल और ग्लेन फिलिप्स की खतरनाक गेंदबाजी के सामने कोई भी भारतीय बल्लेबाजों टिक नहीं सका. पूरी टीम सिर्फ 121 रन पर ढेर हो गई.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full