IND vs SL: भारत ने श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ, रिंकू-सूर्या ने गेंदबाजी में रचा इतिहास; सुपर ओवर तक चला रोमांच

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले में मंगलवार (30 जुलाई) को खेला गया. टीम इंडिया ने सुपर ओवर तक पहुंचे इस मैच को जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. IND vs SRI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला [...]

By Shaikh Almina · 31/7/2024

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले में मंगलवार (30 जुलाई) को खेला गया. टीम इंडिया ने सुपर ओवर तक पहुंचे इस मैच को जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली.

IND vs SRI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले में मंगलवार (30 जुलाई) को खेला गया. टीम इंडिया ने सुपर ओवर तक पहुंचे इस मैच को जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. भारत ने पहला मैच इसी मैदान पर 43 रन से जीता था. उसके बाद दूसरे मुकाबले में बारिश हुई थी. टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया था.

चरिथ असालंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. श्रीलंका के गेंदबाजों ने भारतीय टीम को 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन के स्कोर पर रोक दिया. इसके बाद उसने 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन बना लिए. इस तरह मुकाबला बराबरी पर आ गया. फिर सुपर ओवर हुआ और इसमें भारत ने बाजी मार ली. सुपर ओवर में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 रन बनाए. भारत ने 4 रन बनाकर मैच को जीत लिया.

भारत ने पहले खेलते हुए 137 रन बनाए थे, जिसमें शुभमन गिल ने 37 गेंद में 39 रन की पारी खेलकर महत्वपूर्ण योगदान दिया था. उनके अलावा रियान पराग ने 26 और वॉशिंग्टन सुंदर ने भी 25 रनों का योगदान दिया. टीम इंडिया के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और अनुभवी संजू सैमसन इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, वहीं यशस्वी जायसवाल भी महज 10 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं जब श्रीलंकाई टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम को पथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच 58 रन की अहम साझेदारी हुई.

श्रीलंकाई टीम के लिए जीत आसान तब बन गई जब निसंका के आउट होने के बाद कुसल मेंडिस और कुसल परेरा ने कमान संभाली. उन दोनों के बीच 52 रन की साझेदारी ने भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था मगर 16वें ओवर में रवि बिश्नोई ने कुसल मेंडिस का विकेट लेकर टीम इंडिया की उम्मीदों को जीवंत रखा. वहीं उससे अगले ओवर में वॉशिंग्टन सुंदर ने वानिंदु हसरंगा और चरिथ असलंका को लगातार 2 गेंदों पर आउट करके डबल झटका दिया.

रिंकू सिंह ने गेंदबाजी से दिखाया कमाल

रिंकू सिंह एक बल्लेबाज हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मैच में उन्होंने अपना बॉलिंग डेब्यू किया. उन्होंने अपने करियर की दूसरी ही गेंद पर कुसल परेरा का विकेट लिया, जो 46 रन बनाकर सेट होकर खेल रहे थे. इसी ओवर में उन्होंने रमेश मेंडिस का विकेट भी झटकते हुए भारत की मैच में वापसी कराई. इस बीच आखिरी ओवर सूर्यकुमार यादव ने डाला, जिन्हें 6 गेंद में 6 रन बचाने थे. सूर्यकुमार यादव ने भी लगातार 2 गेंद में 2 विकेट लिए, लेकिन आखिरी गेंद फेंके जाने तक दोनों टीम बराबरी पर रहीं.

सुपर ओवर का लेखा जोखा

श्रीलंका सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने आई. वॉशिंग्टन सुंदर गेंदबाजी कर रहे थे. पहली गेंद पर 2 रन आए, लेकिन दूसरी ही गेंद पर कुसल परेरा और उससे अगली ही गेंद पर पथुम निसंका भी चलते बने. इसलिए भारत को जीत के लिए महज 3 रन बनाने थे. भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full