Breaking: ‘ये तो जवान की मम्मी है…’ डंकी देखने पहुंची रिद्धि डोगरा को देख खुशी से झूम उठे थिएटर में बैठे दर्शक

Dunki: शाहरुख खान की फिल्म डंकी बड़े पर्दे पर खूब कमाई कर रही है. ऐसे में ना सिर्फ किंग खान के फैंस बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी डंकी देखने को बेताब है. वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री रिद्धि डोगरा भी शाहरुख खान की फिल्म डंकी (Dunki) देखने थिएटर पहुंच गई हैं. हालांकि रिद्धि को सिनेमाघर में दे

By Sakshi Pandey · 23/12/2023

Dunki: शाहरुख खान की फिल्म डंकी बड़े पर्दे पर खूब कमाई कर रही है. ऐसे में ना सिर्फ किंग खान के फैंस बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी डंकी देखने को बेताब है. वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री रिद्धि डोगरा भी शाहरुख खान की फिल्म डंकी (Dunki) देखने थिएटर पहुंच गई हैं. हालांकि रिद्धि को सिनेमाघर में देखकर ऑडियन्स भी खुशी से झूम उठी. जिसका किस्सा रिद्धि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.

रिद्धि ने बताया मजेदार किस्सा

रिद्धि डोगरा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार किस्सा शेयर किया है. रिद्धि डंकी देखने थिएटर पहुंची. तो लोगों ने उन्हें जवान की मम्मी कहना शुरु कर दिया. जिसे शेयर करते हुए रिद्धि ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि, डंकी देख रही हूं और इंटरवेल में लोग रुक रहे हैं और मुझे देखकर जवान की मम्मी बोल रहे हैं. हां हां मुझे अपने बेटे और उनकी नई फिल्म पर गर्व है. इसके साथ रिद्धि ने हंसने वाला इमोजी भी लगाया है.

रिद्धि बनी थीं शाहरुख की मां

शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म जवान में रिद्धि डोगरा ने किंग खान की दूसरी मां का रोल निभाया था. वहीं फिल्म में उनका किरदार कावेरी अम्मा के नाम से मशहूर हो गया था. कावेरी अम्मा ने ही जवान (शाहरुख खान) को पाल पोस कर बड़ा किया था. वहीं रिद्धि के अलावा फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर और सान्या मल्होत्रा ने लीड रोल अदा किया था. साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो भी मौजूद था.

riddhi dogra jawan – 1

जवान का कलेक्शन

शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान साल की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर मूवी रही है. फिल्म ने भारत में 643 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1148 करोड़ से ज्यादा था.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full