Richa Chadda ने शादी के बाद काम पर की वापसी, जल्द ही कोरोना आधारित फिल्म में नज़र आएंगी

Richa Chadda Movie: बॉलीवुड की बिंदास अदाकारा ऋचा चड्ढा अपनी एक्टिंग के लिए काफी फेमस हैं। कोई भी किरदार हो ऋचा चड्ढा खुद किरदार बनकर एक्टिंग को नई ऊंचाई पर पहुंचा देती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने कोएक्टर अली फजल के साथ शादी रचाई है। इन दोनो की तस्वीरें काफी वायरल भी हुई [.

By ·

Richa Chadda Movie: बॉलीवुड की बिंदास अदाकारा ऋचा चड्ढा अपनी एक्टिंग के लिए काफी फेमस हैं। कोई भी किरदार हो ऋचा चड्ढा खुद किरदार बनकर एक्टिंग को नई ऊंचाई पर पहुंचा देती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने कोएक्टर अली फजल के साथ शादी रचाई है। इन दोनो की तस्वीरें काफी वायरल भी हुई थी। हनीमून पीरियड खत्म होने के साथ ही एक बार फिर ऋचा अपना जलवा बिखेरने के लिए काम पर लौट आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋचा जल्द ही कोरोना की दूसरी लहर पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी डिसाइड नहीं हुआ है। आपको बता दें फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित होगा।

Richa Chadda

ऋचा चड्ढा ने मीडिया से की बात

एक्ट्रेस ने मीडिया से हुई बातचीत में अपने आनी वाली फिल्म के बारे में बात की। अपनी अपकमिंग मूवी को लेकर रिचा ने कई परतें खोली। रिचा चड्ढा ने बताया की फिल्म कोरोना की दूसरी लहर पर आधारित है। इस कहानी में सभी वास्तविक घटनाओं का तना बाना है। जहां कोरोना की दूसरी लहर में निराशा, और नुकसान ही नुकसान था वहीं उम्मीद का दिया भी रोशन था। इस फिल्म से जुड़कर ऋचा ने कहा की वो खुद में सम्मानित महसूस कर रही हैं। ऋचा ने बातचीत में कोविड वॉरियर्स में डॉक्टर्स की भी तारीफ की।

इन फ़िल्मों में किया है काम

आपको बता दें ऋचा चड्ढा को हाल ही में एक इंडो–ब्रिटिश फिल्म का ऑफर मिला है। इस फिल्म को लेकर ऋचा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा की फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है। लेकिन अभी इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकते। इस फिल्म का डायरेक्शन ब्रिटिश डायरेक्टर करेगें।बताते चलें ऋचा चड्ढा इस फिल्म में लीड रोल करते हुए भी नजर आएंगी।

ऋचा के फिल्मी करियर की बात करें तो ऋचा ने बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिल खोलकर बिखेरा है। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर, मसान, फुकरे जैसी फिल्मों में काम किया है। लोग उनकी एक्टिंग और बिंदास अंदाज के कायल हैं। देखते हैं ऋचा अपनी वापसी के बाद क्या कमाल करती हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें