सुशांत सिह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड को लेकर रियल चक्रवर्ती ने कही बड़ी बात, मुझे नहीं उन्होंने ऐसा क्यों किया

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन तीन साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन अब भी उनकी मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है। उनकी मौत को लेकर लगातार अपनी कथित गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सवाल उठते रहे हैं। कई लोगों ने सुशांत की मौत वजह भी उनको ही माना है। [...]

By Amit Rajput · 1/2/2024

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन तीन साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन अब भी उनकी मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है। उनकी मौत को लेकर लगातार अपनी कथित गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सवाल उठते रहे हैं। कई लोगों ने सुशांत की मौत वजह भी उनको ही माना है। हाल ही में सुशांत की मौत को लेकर रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया।

अब मैं आगे बढ़ रही हूँ

एक न्यूज चैनल के शो में बात करते हुए रिया चक्रवर्ती ने कहा- ‘लाइफ एक सर्कल है। अब मैं मीडिया से बात कर रही हूं। लाइफ आगे बढ़ रही है। मैं बहुत अलग है। पहले 31 साल की उम्र में मुझे अपने अंदर 81 साल की बुजुर्ग महिला महसूस होती थी। मुश्किल समय में आप देवदास बन सकते हैं या थेरेपी का सहारा लेकर आगे बढ़ सकते हैं। मैंने थेरेपी का सहारा लिया।

रिया कहती हैं कि उनके अंदर की आवाज उन्हें कहती थी कि सब ठीक होगा। इस सवाल पर कि क्या सुशांत सिंह राजपूत की मौत में उनका कोई रोल था, एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि जब वो लोगों के चेहरे देखती हैं तो ऐसा लगता है कि कुछ लोग उन्हें इस तरह देखते हैं कि जैसे उन्होंने कुछ किया है।

सुशांत ने ऐसा क्यों किया मुझे नहीं पता

उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों के चेहरे पढ़ सकती हूं। मुझे चुड़ैल नाम पसंद आया और मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा। सुशांत सिंह के सुसाइड करने को लेकर रिया ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। लेकिन वे जानी हैं कि वे किन चीजों से गुजरे हैं।’

बता दें कि साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या करके अपनी जान ले ली थी। ऐसे में उनकी मौत के रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के आरोप लगे। रिया और सुशांत एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अचानक से सुशांत के इस कदम ने उनपर शक की सुई घुमा दी थी। इसके चलते रिया को जेल तक जाना पड़ा और सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग से गुजरना पड़ा।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full