मशहूर कोरियोग्राफर तुषार कालिया, त्रिवेणी बर्मन के साथ परिणय सूत्र में बंधे
जाने माने कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। तुषार ने शादी की खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस फोटो में तुषार और त्रिवेणी एक दूसरे को मुस्कुराते हुए देख रहे हैं। लोगों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं हैं।
जाने माने कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। तुषार ने शादी की खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस फोटो में तुषार और त्रिवेणी एक दूसरे को मुस्कुराते हुए देख रहे हैं। लोगों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं हैं। फैंस ने भी नए जीवन की शुरूवात के लिए बधाइयां और शुभकामनाएं दीं हैं। आपको बता दें तुषार कालिया खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के विनर भी रह चुके हैं।
इंटरनेट पर शेयर किया खूबसूरत पल
तुषार कालिया ने अपनी शादी की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है और कैप्शन में भाग्यशाली लिख कर दिल वाला इमोजी बनाया है। बेशक एक प्यारी तस्वीर बहुत कुछ कह जाती है फिर एक छोटा सा शब्द भी उसे पूरा कर देता है। आपको बताते चलें की इस खास दिन के लिए दूल्हे तुषार ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं दुल्हन बनी त्रिवेणी बर्मन रेड कलर के शेड में लहंगा पहन कर बहुत खूबसूरत लग रही हैं। कई बड़े सेलिब्रिटीज ने भी कपल को बधाई दी है। भारती सिंह,तरुण राज ने भी इस नए नवेली जोड़ी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पिछले साल मई में तुषार और बर्मन ने सगाई की थी।
त्रिवेणी बर्मन
त्रिवेणी बर्मन पेशे से एक मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी है। 2017 में वो मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। कुछ समय पहले ही त्रिवेणी तुम मेरी थी नाम के एक म्यूजिक एल्बम मैं नजर आईं थी। त्रिवेणी रीयल लाइफ में लागी ग्लैमरस है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उन्हें करीब 113K से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
कोरियोग्राफर तुषार कालिया
आपको बता दें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तुषार आज एक जाने माने कोरियोग्राफर बन चुके हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में कोरियोग्राफी को हुई है। उनकी फिल्में जैसे ओके जानू, हॉफ गर्लफ्रेंड,करीब करीब सिंगल, हेट स्टोरी 4, धड़क, नमस्ते इंग्लैंड, जैसी कई फिल्मों में अपने कोरियोग्राफी से लोगो का दिल जीता है। तुषार ने सबसे पहले झलक दिखला जा रियलिटी शो में पार्टिसिपेट किया था। मजेदार बात ये है की तुषार ने झलक दिखला जा सीजन 6 और 7 को कोरियोग्राफ भी किया था। वो इंडियाज गॉट टैलेंट के सीजन 6 और 7 में बतौर स्टेज डायरेक्टर भी काम किया है। डांस दीवाने 3 में जज की भी भूमिका निभाई है।