ऐश्वर्या राय को इस शब्द से होती है बेहद नफरत, शो के दौरान किया था खुलासा

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई खूबसूरत एक्ट्रेस आयी है। जिनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। इनमें एक नाम ऎश्वर्या राय बच्चन का भी नाम शामिल हैं। जो साल 1996 में मिस वर्ल्ड और मिस इंडिया का खिताब जीतकर भारत आयी थी। उन्होंने उसी साल तमिल और बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कि

By Amit Rajput · 1/11/2023

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई खूबसूरत एक्ट्रेस आयी है। जिनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। इनमें एक नाम ऎश्वर्या राय बच्चन का भी नाम शामिल हैं। जो साल 1996 में मिस वर्ल्ड और मिस इंडिया का खिताब जीतकर भारत आयी थी। उन्होंने उसी साल तमिल और बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। लेकिन उस दौरान उन्हें नकली कहकर ट्रोल किया जाता था। जिसका जवाब उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलकर दिया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

नकली शब्द से नफरत है

सिमी गरेवाल के शो में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने दिल का हाल बयां करते हुए बताया था कि उन्हें नकली शब्द से बहुत नफरत है, क्योंकि उन्हें अपने करियर के शुरुआत में वो बहुत सुनना पड़ा था। इसी वजह से कोई भी जब नकली बोलता है तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। ऐश्वर्या ने बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें ये बात कभी भी समझ नहीं आई कि लोग उन्हें नकली क्यों बोलते थे।

ऐश्वर्या राय ने कहा जब कोई फेक या नकली कहता है किसी को भी तो उन्हें बहुत ही बुरा लगता है और इस बात से वो बहुत ही ज्यादा नफरत करती हैं। उन्होंने कहा, ‘लोग मेरी सफलता से जो मेरे में बदलाव आया था उसे नकली कहते थे। ऐश्वर्या ने कहा, लोग इस बात को कभी नहीं समझ पाते कि उस मुकाम तक पहुंचने के लिए कितनी मेहनत लगती है।

झूठ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता है

ऐश्वर्या ने आगे बातचीत करते हुए कहा कि मेरे लिए ये सारी बातें बिलकुल झूठी है और वो अपनी जिंदगी में झूठ बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं है। ऐश्वर्या राय को सिर्फ उनके शुरुआती करियर में ही नहीं बल्कि कई बार आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। जब अपनी प्रेग्नेंसी के बाद ऐश्वर्या कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं थीं तो उन्हें काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी

।ऐश्वर्या राय बच्चन की सुंदरता और अभिनय को कोई तोड़ नहीं है। साल 1997 में तमिल और बॉलीवुड दोनों ही फिल्मों में उनका डेब्यू हुआ। उनकी पहली फिल्म ‘और प्यार हो गया’’ थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की, जिसमें देवदास, जोधा अकबर, हम दिल दे चुके सनम, मोहब्बतें, दिल का रिश्ता, सरबजीत और ओम शांति ओम को लोगों ने खूब पसंद किया।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full