Thalapathy विजय की ‘लियो’ को सेंसर बोर्ड ने दिया यू/ए सर्टिफिकेट, 13 कट्स के साथ फिल्म को मिला सर्टिफिकेशन

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म लियो को हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से सेंसर सर्टिफिकेट मिला है और यह इंटरनेट पर वायरल हो रही है। Leo : थालापथि विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लियो' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है।

By ·

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म लियो को हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से सेंसर सर्टिफिकेट मिला है और यह इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

Leo : थालापथि विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लियो’ अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित, एक्शन थ्रिलर ‘लियो’ 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 5 अक्टूबर को जारी फिल्म के एक्शन से भरपूर ट्रेलर ने सिनेप्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। अब सीबीएफसी ने अभिनेता की फिल्म को कई कट और म्यूट के आदेश के बाद से यू/ए प्रमाणित किया है।

विजय की फिल्म को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म लियो को हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से सेंसर सर्टिफिकेट मिला है और यह इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

यह लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स (एलसीयू) का एक हिस्सा है। बता दें कि फिल्म को लेकर सीबीएफसी का सर्टिफिकेट कई बदलावों के साथ आया है, जिसमें कुछ अपशब्दों को म्यूट करना और खूनी दृश्यों को मोडिफाई करना शामिल है।

13 कट्स के साथ फिल्म को मिला सर्टिफिकेट

पहले खबर आई थी कि लियो को सीबीएफसी द्वारा यू/ए प्रमाणपत्र के साथ प्रमाणित किया गया है, जिससे हर वर्ग के लोग इस फिल्म को देख सकते हैं। बता दें कि सीबीएफसी ने फिल्म में 13 बदलाव अनिवार्य कर दिए हैं, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दलपति विजय के फैंस का ध्यान खींचा है। इन बदलावों में फिल्म में इस्तेमाल की गई अप शब्दों को म्यूट करना और कुछ हिंसक दृश्यों में बदलाव शामिल हैं।

इस दिन होगी फिल्म रिलीज

बता दें कि पहले इस एक्शन थ्रिलर का कार्यकारी शीर्षक पहले ‘दलपति 67’ था क्योंकि यह विजय की 67वीं फिल्म है। इसमें संजय दत्त, तृषा, अर्जुन सरजा, गौतम वासुदेव मेनन, मंसूर अली खान, अनुराग कश्यप और मैसस्किन जैसे कलाकार शामिल हैं। संगीत और बैकग्राउंड स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा किया गया है, जिन्होंने हाल ही में ‘जवान’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है। फैंस अब विजय को एक बार फिर पर्दे पर एक्शन करते देखने के लिए बेकरार है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें