फिल्म रा वन को लेकर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने किया बड़ा खुलासा, बताया शाहरुख की किस बात ने उन्हें लगा था झटका

कई बार बाॅलीवुड में ऐसी फिल्म बनती है। जिन्हें बड़े ही गजब अंदाज में रिलीज की जाती है लेकिन इन फिल्मों में कई बार कुछ न कुछ कसर जरूर रह जाती है। जिसके कारण यह ज्यादा कमाई नहीं कर पाती है। कुछ ऐसा ही हुआ था रा वन फिल्म के साथ, जो रिलीज बड़े ही [...]

By Amit Rajput · 10/11/2023

कई बार बाॅलीवुड में ऐसी फिल्म बनती है। जिन्हें बड़े ही गजब अंदाज में रिलीज की जाती है लेकिन इन फिल्मों में कई बार कुछ न कुछ कसर जरूर रह जाती है। जिसके कारण यह ज्यादा कमाई नहीं कर पाती है। कुछ ऐसा ही हुआ था रा वन फिल्म के साथ, जो रिलीज बड़े ही भव्य अंदाज में हुई थी लेकिन फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पायी। इसको लेकर हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर ने बड़ा खुलासा किया। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

शाहरुख खान ने फिल्म को बताया था फ्लाॅप

अनुभव सिन्हा ने कनेक्ट एफएम कनाडा के साथ ही एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख और रा.वन को लेकर अपना दुख जाहिर किया था। अनुभव ने कहा कि लोगों ने रा.वन को फ्लॉप बताया तो उन्हें फर्क नहीं पड़ा, लेकिन जब शाहरुख ने खुद ही फिल्म को फ्लॉप करार दे दिया तो उन्हें बहुत दुख हुआ।

फिल्म के डायरेक्टर अनुभव ने कहा, ‘रा.वन को रिलीज हुए 12 साल हो चुके हैं। फिल्म के रिलीज होते ही लोगों ने इसे फ्लॉप बताना शुरू कर दिया था। हालांकि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन एक दिन मैंने खुद शाहरुख को सुना कि वो टीवी पर बैठ कर इसे फ्लॉप बता रहे थे। मेरा दिल टूट गया था।

डायरेक्टर को लगा था गहरा झटका

मैंने मन ही मन सोचा, ‘शाहरुख ऐसा कैसे कह सकता है?’ फिल्म ने भले ही उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया लेकिन फिर भी उसने अच्छा किया था। हम आज के समय में रा.वन को देखें तो ये बिल्कुल फ्लॉप नहीं थी।’अनुभव सिन्हा ने कहा कि रा.वन बनाने से पहले उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा फ्लॉप (कैश) दिया था। इसके बावजूद उन्हें शाहरुख खान के साथ एक बड़ी फिल्म बनाने का मौका मिल गया।

अनुभव ने आगे कहा, ‘ऐसी फिल्मों के बारे में आप पहले ही सोच कर नहीं रखते हैं। ऐसी बड़ी फिल्में अचानक बनती हैं। मुझे रा. वन डायरेक्ट करने को तब मिल गई जब मैंने अपना करियर का सबसे बड़ा फ्लॉप दिया था।’

गौरतलब है कि शाहरुख खान स्टारर रा.वन 2011 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज ने बनाया था। फिल्म का टोटल बजट तकरीबन 150 करोड़ रुपए था। हालांकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ तक ही पहुंच पाया था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full