जब चाहकर भी हिरानी से साथ काम नहीं कर सके थे शाहरुख, इस वजह से हाथ से निकली थी फिल्म
Shahrukh khan: शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग भी कहा जाता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हर बड़ा डायरेक्टर उनके साथ फिल्म बनाना चाहता है। हालांकि,कुछ ही निर्देशक का यह सपना पूरा हो पाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस' के लिए राजकुमार हिरानी की पहली पसं
Shahrukh khan: शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग भी कहा जाता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हर बड़ा डायरेक्टर उनके साथ फिल्म बनाना चाहता है। हालांकि,कुछ ही निर्देशक का यह सपना पूरा हो पाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ के लिए राजकुमार हिरानी की पहली पसंद शाहरुख खान थे, लेकिन इस फिल्म को बाद में संजय दत्त के साथ बनाया गया। आज हम आपको फिल्म से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं कि क्यों स्क्रिप्ट पसंद आने के बाद भी शाहरुख इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके थे।
क्या थी पूरी कहानी ?
बात मुन्नाभाई एमबीबीएस के प्री प्रोडक्शन के समय की है। इस फिल्म से राजकुमार हिरानी बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाले थे। इसका निर्माण विधु विनोद चोपड़ा कर रहे थे। स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद विनोद और हिरानी के बीच शाहरुख खान को लीड रोल के लिए कास्ट करने पर सहमति बनी। फिर क्या था हिरानी अपनी कहानी लेकर किंग खान के पास पहुंच गए।
उन दिनों शाहरुख देवदास की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे थे। उन्होंने निर्देशक से कहा कि आप स्क्रिप्ट रख दें मैं पढ़ लूंगा। इसके बाद हिरानी ने उनकी कार में अपनी स्क्रिप्ट रखवा दी। अभिनेता ने इस स्क्रिप्ट को पढ़ा और उन्हें यह कहानी काफी पसंद आई। उन्होंने अगले दिन हिरानी को मिलने के लिए बुलाया और फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद शाहरुख अस्वस्थ हो गए।
उन्होंने छह महीने तक कोई काम नहीं किया। ठीक होने के बाद हिरानी ने फिर से शाहरुख से बात की, जिस पर उन्होंने कहा कि मैं यह फिल्म तो करूंगा, लेकिन जब मेरे बाकी के प्रोजेक्ट्स पूरे जाएंगे तब ही इस पर मैं काम शुरू कर सकूंगा।
शाहरुख की इस बात पर हिरानी ने अपना मन बदल लिया, क्योंकि उन्हें यह फिल्म जल्द से जल्द शुरू करनी थी। बाद में यह रोल संजय दत्त के पास चला गया और इस फिल्म में दमदार एक्टिंग कर संजू बाबा ने इतिहास रच दिया। बता दें कि शाहरुख जल्द ही राजकुमारी हिरानी की डंकी में काम करने नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को दिसंबर में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।