Virat Kohli Special: एशिया कप में 2022 के शतक मारने के बाद फूट-फूटकर रोए थे विराट, इंटरव्यू में किया खुलासा

भारत में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है और वर्तमान में इस खेल के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी विराट कोहली है। जो आज अपना 35 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। विराट कोहली ने साल 2008 से लेकर अब तक भारत को कई ऐतिहासिक मैचों में जीत दिलाई है। यही कारण है कि उन्हें सिर्फ भारतीय क्रिकेट [...]

By Amit Rajput · 5/11/2023

भारत में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है और वर्तमान में इस खेल के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी विराट कोहली है। जो आज अपना 35 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। विराट कोहली ने साल 2008 से लेकर अब तक भारत को कई ऐतिहासिक मैचों में जीत दिलाई है। यही कारण है कि उन्हें सिर्फ भारतीय क्रिकेट का नहीं बल्कि दुनिया का लेजेंड खिलाड़ी माना जाता है। उनके बर्थडे के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ा एक रोचक किस्सा।

मुश्किल समय में अनुष्का ने दिया साथ

साल 2020 से लेकर 2022 तक पूरी दुनिया के लिए बेहद ही खराब समय था। विराट कोहली के लिए क्रिकेट के लिहाज से काफी खराब था। वें भी एशिया कप से पहले विराट कोहली 2019 से शतक नहीं लगा पाए थे। हालांकि एशिया कप में जैसे ही उनके बल्ले से शतकीय पारी आई और उन्होंने राहत की सांस ली। विराट कोहली ने हाल में एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने लंबे समय बाद शतक लगाया तो वह क्या सोच रहे थे।

विराट ने प्यूमा को दिए अपने इंटरव्यू में कहा, ‘मैं जब 94 रन के स्कोर पर था तो लगा कि मैं अपना शतक पूरा कर सकता हूं। इसके बाद मैंने छक्का लगाकर अपना शतक बनाया। शतक बनाने के बाद मैं हंस रहा था और खुद से कह रहा था कि इसके लिए मैंने दो साल का इंतजार किया।’

बात करते हुए भावुक

उन्होंने कहा, ‘शतक लगाने के बाद मैंने खुद को दो सेकेंड के लिए खुला छोड़ दिया। मैं सोच रहा था कि यह पल निकल चुका है। यह शतक मेरे जीवन के साथ हमेशा नहीं चलने वाला और मैं आगे बढ़ गया।’ शतक के बाद पत्नी अनुष्का से बातचीत को लेकर विराट ने कहा, ‘मैंने शतकीय पारी के बाद अनुष्का से बात की थी। जब मैं बात कर रहा था तो मेरे आंखों में आंसू थे। हालांकि मैं जब शतक जड़ा था तब मैं नहीं रोया था, लेकिन पत्नी के साथ बात करने के दौरान मैं जरूर भावुक हो गया था।’

अब वह सबसे अधिक इंटरनैशनल शतक जड़ने के मामले में दूसरे स्थान पर आ चुके हैं। तीनों फॉर्मेट्स को मिलाकर विराट ने कुल 78 शतक लगाए हैं। इस मामले में वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा है जिनके नाम कुल 78 शतक दर्ज हैं। पहले स्थान पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम 100 इंटरनैशनल शतक हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full