कैमरे पर माधुरी दीक्षित ने टॉप उतारने से किया इनकार, टीनू आनंद ने फिल्म छोड़ने को कहा

एक बार माधुरी दीक्षित को अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म छोड़ने के लिए कहा गया था, क्योंकि उन्होंने सिर्फ टॉपलेस में एक सीन करने से इनकार कर दिया था। बॉलीवुड की ‘धक-धक' गर्ल कही जाने वाली माधुरी दीक्षित पिछले कुछ दशकों से कई दिलों पर राज कर रही हैं। अपनी खूबसूरती के अलावा एक्ट

By Shaikh Almina · 1/10/2023

एक बार माधुरी दीक्षित को अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म छोड़ने के लिए कहा गया था, क्योंकि उन्होंने सिर्फ टॉपलेस में एक सीन करने से इनकार कर दिया था।

बॉलीवुड की ‘धक-धक’ गर्ल कही जाने वाली माधुरी दीक्षित पिछले कुछ दशकों से कई दिलों पर राज कर रही हैं। अपनी खूबसूरती के अलावा एक्ट्रेस अपने एक्सेप्शनल एक्टिंग स्किल्स और डांसिंग स्किल्स के लिए फेमस है।

इन सालों में, माधुरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए एक जगह बनाने में कामयाब रही हैं और अब तक 70 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। हालाँकि वह अक्सर खुशमिजाज़ मूड में देखी जाती है, लेकिन वह हमेशा अपने सिद्धांतों पर हमेशा कायम रहना पसंद करती है और कभी भी अपनी बात से पलटती नहीं है।

जब माधुरी दीक्षित ने अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म लगभग छोड़ दी थी

वेटरन अभिनेता, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर, टीनू आनंद ने बॉलीवुड में मेजर साब, शहंशाह, कालिया और कई अन्य जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। 1989 में, टीनू ने फिल्म शनाख्त के लिए अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित को चुना था। अनजान लोगों के लिए, फिल्म में पहली बार दोनों अभिनेताओं को एक-दूसरे के सामने कास्ट किया गया था। हालाँकि, शूटिंग के पहले दिन, माधुरी ने फिल्म लगभग छोड़ दी क्योंकि उन्होंने एक दृश्य करने से इनकार कर दिया, जिससे टीनू नाराज हो गए थे।

माधुरी दीक्षित को सिर्फ ऊपरी हिस्से का टॉप पहनकर एक सीन करने के लिए कहा गया

एक लीडिंग रेडियो चैनल के साथ इंटरव्यू में, टीनू आनंद ने याद किया कि शनख्त की शूटिंग के पहले दिन, उनकी कॉस्ट्यूम को लेकर माधुरी दीक्षित के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई थी। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने माधुरी को पूरा सीन सुनाया था और उनसे कहा था कि उन्हें कैमरे पर अपना टॉप हटाना होगा। टीनू ने यह बात भी साफ कर दिया था कि वह कुछ भी बातें छुपाकर या घुमा फिराकर नहीं रखेंगे या करेंगे और माधुरी इसके लिए तैयार हो गई। उसी के बारे में बात करते हुए, अभिनेता-निर्देशक ने कहा:

“मैंने माधुरी को पूरा सीक्वेंस सुनाया था और मैंने उससे कहा था कि तुम्हें अपना ऊपरी ड्रेस को हटाना होगा और पहली बार हमें तुम्हें अलग तरीके से दिखाना होगा। और मैं चीज़ को कुछ भी छिपाने नहीं चाहता हूँ। क्योंकि आप उस आदमी की मदद करने के लिए खुद को पेश कर रहे हैं जो आपकी मदद करने की कोशिश कर रहा है। इसलिए, यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थिति है और मैं इसे पहले दिन ही शूट करना चाहता हूं। उसने कहा ठीक है।”

इस सीन में विलियन ने हीरो को जंजीरों से बांध दिया था और उन्हें बचाने के लिए माधुरी को अपना ऊपर का कपड़ा हटाकर खुद को पेश करना था। टीनू ने माधुरी के साथ सीन की बात साझा करते हुए एक्ट्रेस के इस सीन के लिए अपनी खुद की ऊपरी टॉप को डिजाइन करने के लिए कहा था, जिसे पहनने में वह कंफर्टेबल महसूस करें।

शुरू में इस सीन के लिए एग्री होने के बावजूद, जब शूटिंग शुरू हुई तो माधुरी दीक्षित ने इसे करने से इनकार कर दिया। वह कथित तौर पर 45 मिनट तक अपने ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं निकली, और जब टीनू उसे देखने गया, तो उसने उससे कहा, टीनू, मैं यह पार्टिकुलर सीन नहीं करना चाहता। इस पर टीनू ने जवाब दिया, ‘मुझे माफ कर दीजिए, आपको यह सीन करना पड़ेगा।’ हालाँकि, माधुरी ऐसा न करने पर अड़ी हुई थीं। टीनू एक्ट्रेस की हरकतों से इतना परेशान हो गए कि उन्होंने उन्हें अपना सामान पैक करने और फिल्म छोड़ने के लिए कहा।

जब अमिताभ बच्चन ने टीनू आनंद और माधुरी दीक्षित के झगड़े को सुलझाने की कोशिश की

जब अमिताभ बच्चन देरी के बारे में पूछने पहुंचे तो टीनू ने उन्हें माधुरी के इस बिहेवियर के बारे में बताया। हालांकि बिग बी ने इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिशें वेस्ट ही हुईं । टीनू ने इस बात पर एर्जुमेंट की कि अगर माधुरी कोऑब्जेक्शन था तो फिल्म साइन करने से पहले उन्हें ऐसा कहना चाहिए था। इस इंसीडेंट के तुरंत बाद ही, डायरेक्टर ने फिल्म में माधुरी के लिए रिप्लेसमेंट की तलाश शुरू कर दी, हालांकि, बाद में माधुरी इस सीन को करने के लिए तैयार हो गईं थी।

टीनू आनंद की माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म शनाख्त बाद में बंद हो गई थीं।

कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, कॉमेंट करके हमें जरूर बताएं। टेलिविजन और बॉलीवुड से जुड़े हुए तमाम रीसेंट अपडेट्स को जानने के लिए हमारे वेबसाइट हिंदी बिहाइंड टॉकीज को फॉलो जरूर करें।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full