आलिया भट्ट ने इस वजह से अपनी शादी में नहीं पहना था लहंगा, क्यों दी थी साड़ी पहनने को तवाज्जा ?

Alia Bhatt: बीते वर्ष अप्रैल में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई। दोनों ने एक निजी समारोह में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच अपनी शादी की। शादी पर आलिया भट्ट ने कोई भारी-भरकम लहंगा नहीं पहना, बल्कि इसकी जगह उन्होंने साड़ी पहनी। तमाम लोगों ने आलिया के इस फैसले

By Shaikh Almina · 9/10/2023

Alia Bhatt: बीते वर्ष अप्रैल में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई। दोनों ने एक निजी समारोह में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच अपनी शादी की। शादी पर आलिया भट्ट ने कोई भारी-भरकम लहंगा नहीं पहना, बल्कि इसकी जगह उन्होंने साड़ी पहनी। तमाम लोगों ने आलिया के इस फैसले पर हैरानी जताई थी तो कुछ ने सवाल भी खड़े किए थे। उन सभी पर अब आलिया ने अब अपना रिप्लाई दीया है।

साड़ी को बताया बेहद आरामदेह लिबास

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने बताया कि छह गज लंबी साड़ी को वह सबसे आरामदायक पोशाक मानती हैं। यही वजह थी कि उन्होंने अपनी शादी में लहंगे की बजाए साड़ी पहनी। बता दें कि आलिया भट्ट ने सब्यसांची की डिजाइन की हुई खूबसूरत साड़ी पहनी थी और इसके साथ खूबसूरत दुपट्टा ओढ़ा था। इस बारे में उन्होंने बताया, ‘मुझे साड़ी बहुत पसंद हैं। यह दुनिया का सबसे आरामदेह लिबास है।’

महिलाओं को दी यह सलाह

आलिया भट्ट ने कहा कि जब बात कपड़ों की आती है तो महिला होने के नाते आपको कुछ एडवांटेज मिलते हैं। उन्होंने कहा कि आपको किसी भी मौके के जश्न में उस चीज का चुनाव करना चाहिए, जिसमें आप कंफर्टेबल रहें, फिर चाहे वह साड़ी हो, कोई बहुत सिंपल का स्ट्रीट आउटफिट हो, या फिर कोई टॉप गाउन हो। आलिया भट्ट ने बताया, मैं मानती हूं कि महिला होने का एक फायदा यह है कि आप इन सभी आउटफिट को पहनती रह सकती हैं’।

इन फिल्मों में आलिया आएंगे नजर

आलिया भट्ट ने आगे कहा, ‘मैं पैंटसूट पहन सकती हूं। गाउन पहन सकती हूं। इसका एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि हमारा वार्डरोब बहुत एक्सटेंसिव होता है। मुझे लगता है कि यह बहुत बड़ी चीज है और हमें इसे सेलिब्रेट करना चाहिए। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की अगली फिल्म ‘जिगरा’ होगी, पिछले दिनों इस फिल्म का एलान किया गया था। इस फिल्म की शूटिंग वह शुरू कर चुकी हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full