शादी को लेकर अनुष्का शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों 29 साल की उम्र में शादी कर ली थी
अनुष्का शर्मा बाॅलीवुड की सबसे धाकड़ हीरोइन में से एक मानी जाती है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ रबा ने बना दी जोड़ी से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने बहुत जल्द ही इंडस्ट्री में अपने पैर जमा लिया। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में विराट कोहली के साथ शादी कर ली। जिसको लेकर काफी [...
अनुष्का शर्मा बाॅलीवुड की सबसे धाकड़ हीरोइन में से एक मानी जाती है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ रबा ने बना दी जोड़ी से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने बहुत जल्द ही इंडस्ट्री में अपने पैर जमा लिया। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में विराट कोहली के साथ शादी कर ली। जिसको लेकर काफी चर्चाएं भी हुई थी। इसको लेकर अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है।
29 साल की उम्र में कर ली थी शादी
दरअसल अनुष्का शर्मा ने महज 29 साल की उम्र में इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से ब्याह रचा लिया था। शादी से पहले दोनों काफी वक्त तक रिलेशनशिप में भी रहे थे और चुपके-चुपके एक-दूसरे से मिलते हुए भी दिखाई देते थे। लेकिन फिर कुछ वक्त बाद ही दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर शादी कर ली। फिर शादी के बाद छोटी सी उम्र में विराट की दुल्हन बनने को लेकर अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी।
जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। जानिए उन्होंने क्या कहा था।अनुष्का ने कहा कि, “मैं उस वक्त शादी के लिए पूरा तरह से तैयार थी। क्योंकि एक्ट्रेस होने के साथ मैं एक नॉर्मल महिला भी हूं। जब मैं विराट से मिली तो मुझे उससे प्यार हो गया और मैंने 29 साल की उम्र में शादी कर ली, जो बॉलीवुड में कम देखने को मिलता है।”
फिल्मों में हुई चर्चा
इसके साथ ही अनुष्का ने ये भी कहा कि, “जब मेरा रिश्ता विराट से जुड़ा तो मैं करियर के बहुत अच्छे दौर से गुजर रही थी। लेकिन अचानक मेरी फिल्मों से ज्यादा रिश्ते पर बात होने लगी थी। हालांकि ये अक्सर लड़कियों के साथ होता है।”वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थी।
इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और शाहरुख खान नजर आए थे। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के बाद एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। वहीं खबरों के अनुसार अब ये कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाला है।