छोटी हाइट के कारण इग्नोर कर दिए थे आमिर खान, एक्टर ने खुद ने किया खुलासा
कई बार कई लोगों को अपनी हाइट और स्कीन कलर के कारण काफी समस्यओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा केवल आम इंसान के साथ ही नहीं बल्कि बाॅलीवुड के स्टार के साथ ऐसा होता है। कुछ ऐसा ही हुआ था बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान के साथ, जो अपनी एक अलग फिल्म के [...]
कई बार कई लोगों को अपनी हाइट और स्कीन कलर के कारण काफी समस्यओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा केवल आम इंसान के साथ ही नहीं बल्कि बाॅलीवुड के स्टार के साथ ऐसा होता है। कुछ ऐसा ही हुआ था बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान के साथ, जो अपनी एक अलग फिल्म के दौरान अपनी हाइट के कारण इग्नोर कर दिए थे। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
छोटी हाइट के कारण इग्नोर किए गए
दरअसल यह किस्सा साल 2012 में आयी तलाश फिल्म का है। फिल्म ‘तलाश’ के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू का आमिर खान का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान रानी मुखर्जी ने अपनी हाइट को लेकर बात की थी। उन्होंने इस दौरान कहा था कि वो हाइट में सबसे छोटी हैं तो आमिर के दिल के करीब हो सकती हैं। उनके इस बयान ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट को काफी इंप्रेस किया था।
इसके बाद रानी ने एक्टर की पर्सनैलिटी को बड़ा बताते हुए कहा था कि उनका मानना है कि किसी व्यक्ति की ऊंचाई इस बात पर निर्भर करती है कि वह अपने जीवन में क्या करते हैं और उनका व्यक्तित्व क्या है और आमिर का व्यक्तित्व विशाल है। इसी इंटरव्यू के दौरान आमिर खान और रानी मुखर्जी से सवाल किया गया था कि किसी के करियर में उसकी हाइट कितनी मायने रखती है। इस पर आमिर खान ने अपने विचार रखे थे और उन्होंने खुद को लेकर होने वाली चिंता से रूबरू करवाया था।
शुरुआती दिनों में उन्हें अपनी हाइट को लेकर चिंता हो गई थी और वो इसके बारे में काफी सोचने लगे थे। इसकी वजह से एक्टर इनसिक्योर महसूस करने लगे थे। आमिर ने कहा था कि ‘उनके जहन में था। उन्हें डर था कि लोग बोलेंगे बड़ा टिंगु है। यही डर था लेकिन वो सभी को पसंद आए।’ उन दिनों अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में राज कर रहे थे और इस बीच छोटी हाइट का डर मन में घर कर गया था। आमिर खान अपनी इस बातचीत में कहते हैं कि ‘जब कोई इंडस्ट्री में नया होता है तो उसे काफी चीजों से डर लगता है। हालांकि, वो आज भी कई चीजों को लेकर डरते हैं।’
पिछली फिल्म रही थी फ्लाॅप
अगर आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्होंने अभी अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था। हालांकि, फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इसमें उनके साथ करीना कपूर खान और नागा चैतन्य ने लीड रोल प्ले किया था। हाल ही में उन्हें रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद बज बन गया था कि वो फिर से सिंगिंग की ओर रुख कर सकते हैं।