जानिए कौन था रितिक रोशन का पहला क्रश, जिसके लिए परिवार से लड़ बैठे थे रितिक रोशन

रितिक रोशन बाॅलीवुड के सबसे खूबसूरत एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उनकी खूबसूरती के कारण कई बार लोग उन्हें बाॅलीवुड नहीं बल्कि हाॅलीवुड का हीरो मानते हैं। उनकी खूबसूरती के कारण वें कई लोगों का क्रश है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका पहला क्रश कौन था। आईये जानते है उनके पहले [.

By Amit Rajput · 27/10/2023

रितिक रोशन बाॅलीवुड के सबसे खूबसूरत एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उनकी खूबसूरती के कारण कई बार लोग उन्हें बाॅलीवुड नहीं बल्कि हाॅलीवुड का हीरो मानते हैं। उनकी खूबसूरती के कारण वें कई लोगों का क्रश है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका पहला क्रश कौन था। आईये जानते है उनके पहले क्रश और उससे जुड़े रोचक किस्से के बारे में।

मधुबाला थी पहला क्रश

दरअसल मधुबाला ऋतिक का पहला क्रश थीं। एक्टर उनकी खूबसूरत पर इस कदर मर मिटे थे कि उनसे शादी करने की जिद कर बैठे थे।ये बात तब की है जब ऋतिक सिर्फ 7 साल के थे और उन्होंने मधुबाला की सुपरहिट फिल्म मुगल-ए-आज़म देखी थी। ये फिल्म देखने के बाद ऋतिक रोशन मधुबाला से शादी करने की जिद पर ऐसे अड़े कि उन्होंने अपने पेरेंट्स और फैमिली किसी की भी बात नहीं मानी और परिवार से नाराज हो गए।

फिर पिता के समझाने के कुछ सालों बाद एक्टर को ये बात समझ आई कि उनकी शादी मधुबाला से नहीं हो सकती। इस किस्से का जिक्र खुद एक्टर ने ही अपने एक इंटरव्यू में किया था।

अपने अफेयर को लेकर चर्चा में

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन बहुत जल्द फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाले हैं। इस पिल्म में वो पहली बार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं इसके अलावा ऋतिक रोशन एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हैं। हालांकि दोनों ने अब तक खुलकर एकदूसरे को लेकर कुछ भी नहीं कहा है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full