पर्दे पर दिखेगा इन एक्ट्रेस का खतरनाक एक्शन अवतार, लिस्ट में शामिल हैं कई बड़े नाम

Bollywood: बॉलीवुड दर्शकों के बीच एक्शन फिल्मों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। दर्शक अपने पसंदीदा सितारों को पर्दे पर धूम धड़ाका करते देखने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। अपने फैंस के उत्साह को पूरा करने के लिए अभिनेता भी जबर्दस्त एक्शन करते नजर आते हैं। लेकिन हमारी एक्ट्रेस

By Shaikh Almina · 20/11/2023

Bollywood: बॉलीवुड दर्शकों के बीच एक्शन फिल्मों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। दर्शक अपने पसंदीदा सितारों को पर्दे पर धूम धड़ाका करते देखने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। अपने फैंस के उत्साह को पूरा करने के लिए अभिनेता भी जबर्दस्त एक्शन करते नजर आते हैं। लेकिन हमारी एक्ट्रेस भी किसी से पीछे नहीं हैं। अभिनेताओं के साथ अभिनेत्रियां भी अपने एक्शन से धमाल मचाती हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जो आगामी फिल्मों में एक्शन करती दिखाई देंगी

दीपिका पदुकोण

बॉलीवुड में हाल ही में 16 साल साल पूरे करने वाली दीपिका पादुकोण का करियर इस समय ऊंचाइयों पर है। अभिनेत्री एक से बढ़कर एक फिल्म में काम कर लोगों के दिलों में जगह बना रही हैं। वह न सिर्फ अपनी अदाओं से बल्कि अपने एक्शन भरे अंदाज से भी सभी को चौंका रही हैं। पठान में एक्शन अवतार दिखाने वाली दीपिका जल्द ही ‘फाइटर’ और ‘सिंघम अगेन’ में भी धूम धड़ाका करती नजर आएंगी।

कैटरीना कैफ़

कैटरीना कैफ ने अपने लंबे करियर में अलग अलग किरदार निभाए हैं। इन किरदारों के दम पर उन्होंने ने सभी के दिलों में एक अलग पहनचान बनाई है। कटरीना डांस, अभिनय से लेकर एक्शन करने तक में परफेक्ट हैं। टाइगर, टाइगर जिंदा है में पर्दे पर दुश्मनों के छक्के छुड़आने के बाद अब कटरीना एक बार फिर जोया का किरदार निभाती नजर आएंगी। कैटरीना टाइगर 3 में एक बार फिर एक्शन करने वाली हैं।

करीना कपूर खान

इंडस्ट्री में अपने अलहदा अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली करीना कपूर खान भी अपकमिंग फिल्म में एक्शन करती दिखाई देंगी। बेबो को आपने रोमांस और कॉमेडी करते देखा होगा, लेकिन वह रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में बंदूक चलाती नजर आएंगी। हाल ही में उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली आलिया भट्ट भी पर्दे पर अपने एक्शन भरे अंदाज से आग लगाने वाली हैं। हार्ट ऑफ स्टोन में गैल गैडोट के साथ दो दो हाथ करने वाली आलिया जल्द ही जिगरा में फिर एक बार एक्शन करेंगी।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की 90 के दशक की खतरनाक अप्सरा शिल्पा शेट्टी अब नजर आएंगी रोहित शेट्टी के वेब सीरीज ‘ इंडियन पुलिस फोर्स ‘ में। इस सीरीज में वो एक्शन धमाल करते हुए दिखेंगी। साथ ही उनके स्क्रीन शेयर करते हुए विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी है। ये सीरीज 19 जनवरी को रिलीज होगी अमेजन प्राइम पर।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full