Bollywood: क्रिकेटर्स का बॉलीवुड से रहा है गहरा नाता, इन अभिनेत्रियों ने खिलाड़ियों को बनाया अपना हमसफर
भारत में अधिकांश आबादी के मनोरंजन के दो प्राथमिक स्रोत के भरोसे रहती है। पहला क्रिकेट और दूसरा सिनेमा। केवल एक क्रिकेट मैच या एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ही इस देश की घड़ी को रोकने की ताकत रखती है। दोनों ही क्षेत्रों के सितारों के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। एक दूसरे से बिल्कुल अलग होने
भारत में अधिकांश आबादी के मनोरंजन के दो प्राथमिक स्रोत के भरोसे रहती है। पहला क्रिकेट और दूसरा सिनेमा। केवल एक क्रिकेट मैच या एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ही इस देश की घड़ी को रोकने की ताकत रखती है। दोनों ही क्षेत्रों के सितारों के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। एक दूसरे से बिल्कुल अलग होने के बावजूद बॉलीवुड और क्रिकेट का नाता काफी पुराना रहा है। अब तक कई क्रिकेटर और बॉलीवुड अभिनेत्री को दिल दे चुके हैं। आइए आज उन भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी की है।
मंसूर अली खान पटौदी-शर्मीला टैगोर
मंसूर अली खान पटौदी उर्फ टाइगर पटौदी टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक थे। 1965 में दिल्ली में एक पार्टी के बाद पटौदी की मुलाकात अभिनेता शर्मिला टैगोर से हुई थी। उस समय पटौदी और टैगोर परिवारों के मिलन का कई लोगों ने विरोध किया था। अलग महजब होने के बावजूद 1969 में दोनों ने शादी कर ली थी।
मोहम्मद अजहरुद्दीन-संगीता बिजलानी
सबसे सफल भारतीय कप्तानों में से एक मोहम्मद अजहरुद्दीन 1985 में एक विज्ञापन शूट के दौरान पूर्व मिस इंडिया संगीत बिजलानी से मिले और पहली नजर में ही उन्हें उनसे प्यार हो गया। दोनों ने 1996 में शादी कर ली। हालांकि, उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चली। 2010 में तलाक के बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं।
हरभजन सिंह- गीता बसरा
इस लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व स्टार स्पिनर हरभजन सिंह का नाम भी शामिल है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा से शादी की है। अभिनेत्री ‘द ट्रेन’ और ‘दिल दिया है’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 29 अक्टूबर 2015 को जालंधर से 20 किमी दूर फगवाड़ा में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गए थे।
युवराज सिंह-हेजल कीच
क्रिकेटर्स और अभिनेत्रियों के कनेक्शन की जब कभी भी बात आती है तो युवराज सिंह का नाम जरूर सामने आता है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। मीडियो रिपोर्ट्स के हवाले से युवराज सिंह का नाम सबसे पहले किम शर्मा के साथ खूब जोड़ा गया। हालांकि, बाद में, उन्होंने ‘बॉडीगार्ड’ एक्ट्रेस हेजल कीच से 2016 में शादी कर ली।
जहीर खान-सागरिका घाटगे
जहीर खान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रह चुके हैं। अपनी गेंदबाजी से वह कई दिग्गज बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। पूर्व तेज गेंदबाज एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से मुलाकात के बाद उनके प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए थे। दोनों ने 2017 में शादी कर ली थी। फिलहाल यह जोड़ा इस समय खुशहाल जिंदगी बिता रहा है।
विराट कोहली – अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को फैंस प्यार से ‘विरुष्का’ भी कहते हैं। साल 2014 में एक विज्ञापन के दौरान दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने आखिरकार 11 दिसंबर, 2017 को इटली में आयोजित एक निजी समारोह में सात फेरे लिए।
केएल राहुल-अथिया शेट्टी
केएल राहुल और अथिया शेट्टी इस लिस्ट के सबसे नए नाम हैं। राहुल की पहली मुलाकात अथिया से फरवरी 2019 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। मुंबई में कुछ मुलाकातों के बाद उन्होंने दिसंबर 2020 में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था। इस जोड़ी ने 23 जनवरी 2023 को खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस में एक निजी समारोह में शादी कर ली थी।