मंगल पांडे में आमिर खान नही थे फर्स्ट च्वाइस एक्टर, इस एक्टर को किया था कास्ट

बाॅलीवुड में कई एक्टर ऐसे होते हैं। जिनके करियर में कुछ फिल्में टर्निग प्वाइंट साबित होती है। कुछ ऐसा ही हुआ था आमिर खान के साथ, जिनके लिए फिल्म मंगल पांडे टर्निग प्वाइंट साबित हुई थी। इस फिल्म ने उनको बाॅलीवुड में एक पहचान दिला दी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं मंगल पांडे में [...]

By Amit Rajput · 15/10/2023

बाॅलीवुड में कई एक्टर ऐसे होते हैं। जिनके करियर में कुछ फिल्में टर्निग प्वाइंट साबित होती है। कुछ ऐसा ही हुआ था आमिर खान के साथ, जिनके लिए फिल्म मंगल पांडे टर्निग प्वाइंट साबित हुई थी। इस फिल्म ने उनको बाॅलीवुड में एक पहचान दिला दी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं मंगल पांडे में आमिर खान फर्स्ट च्वाइस एक्टर नहीं थे और न ही फिल्म का नाम मंगल पांडे था। इस फिल्म का नाम कुछ और था फिल्म में एक्टर भी कोई और था। आईये जानते इसके बारे में।

मंगल पांडे में यह एक्टर को चुना था

The Rising: Ballad of Mangal Pandey (2005 India) Directed by Ketan Mehta Shown: Aamir Khan (as Mangal Pandley)

दरअसल साल 1995 में फिल्म ‘मंगल पांडे’ को ‘किस्सा कारतूस’ के नाम से बनाया जा रहा था और इसमें संजय दत्त मुख्य किरदार निभा रहे थे। फिल्म में संजय दत्त के साथ मनीषा कोइराला भी थीं। हालांकि फिल्म के शुरू होते ही संजय दत्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और जिसके बाद बंद हो गई। इसके बाद इसे साल 2004 में दोबारा शुरू किया गया लेकिन तब तक इसका नाम और इसकी कास्ट दोनों बदल चुकीे थी। ‘किस्सा कारतूस’ को साल 2004 में ‘मंगल पांडे’ के नाम से शुरू किया गया, जिसमें आमिर खान, रानी मुखर्जी, अमीशा पटेल और किरन खेर ने मुख्य किरदार निभाए।इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पंसद किया था। इस फिल्म में आमिर खान को अपने अभिनय के लिए कई आवड्स भी मिले थे। उनकी इस फिल्म को आज भी बेहतरीन फिल्म के तौर पर याद किया जाता है।

संजय दत्त के साथ भी हुआ था ऐसा

आमिर खान के बाद संजय दत्त के साथ भी ऐसा हुआ था। संजय दत्त की इमेज पूरी तरह से बदलने वाली ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ को भी पहले शाहरुख खान करने वाले थे लेकिन उन्होंने कुछ कारणों के चलते इसका हिस्सा बनने से इंकार कर दिया, जिसके बाद संजय दत्त ने राजकुमार हिरानी की फिल्म में मुख्य किरदार निभाया। बाद में यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full