सनी देओल ने दबा दिया था अनिल कपूर का गला, डायरेक्टर ने किया था बीच-बचाव
जिंदगी में कई दोस्त होते हैं लेकिन कई बार यह दोस्त दुश्मन भी बन जाते हैं। ऐसा कई बार बाॅलीवुड एक्टरों के साथ भी होता है। जो कभी तो अच्छे दोस्त होते हैं लेकिन कुछ समय बाद एक दूसरे के बहुत दुश्मन भी बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था सनी देओल और अनिल [...]
जिंदगी में कई दोस्त होते हैं लेकिन कई बार यह दोस्त दुश्मन भी बन जाते हैं। ऐसा कई बार बाॅलीवुड एक्टरों के साथ भी होता है। जो कभी तो अच्छे दोस्त होते हैं लेकिन कुछ समय बाद एक दूसरे के बहुत दुश्मन भी बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था सनी देओल और अनिल कपूर के साथ। जो कभी एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त करते थे लेकिन कुछ समय बाद एक दूसरे के बहुत बड़े दुश्मन बन गए थे।
सनी देओल ने दबाया अनिल कपूर का गला
दरअसल बात वर्ष 1989 की। जब सनी देओल और अनिल कपूर तब फिल्म ‘जोशीले’ की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म से ये दोनों स्टार्स पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले थे। फिल्म में उनके साथ दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी भी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में जब क्रेडिट देने के वक्त अनिल कपूर का नाम पहले दिखाया गया तो इसे लेकर सनी काफी गुस्सा हो गए। लेकिन, फिर शेखर कपूर के समझाने पर एक्टर ने वह बात खत्म कर दी।
इस फिल्म के बाद सनी और अनिल कपूर फिल्म ‘राम अवतार’ में साथ काम करने वाले थे। फिल्म में दोनों का एक एक्शन सीन था, जिसमें सनी को धीरे से अनिल का गला दबाना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब सीन शूट होने लगा तो पता नहीं सनी के मन में क्या आया कि उन्होंने सच में ही अनिल का गला दबा दिया।
डायरेक्टर ने किया बीच बचाव
इस दौरान स्थिति यह बन आई कि निर्देशक के कट बोलने के बाद भी सनी देओल नहीं रूके। ऐसे में खुद सनी देओल से अनिल को छुड़वाने के लिए खुद निर्देशक को आगे आना पड़ा। कहा जाता है कि अनिल कपूर ने इसका जिक्र तब मीडिया बातचीत में भी किया था। कहा जाता है कि तभी से सनी देओल और अनिल कपूर के बीच दूरियां आ गईं।