अमित जी न कहने पर कादर खान की अमिताभ बच्चन से टूट गई थी दोस्ती, इंटरव्यू में किए कई चौंकाने वाले खुलासे
अमिताभ बच्चन को बाॅलीवुड का महानायक कहा जाता है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कई फिल्में की है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अमित जी के नाम से भी पुकारा जाता है। लेकिन एक बार उनका यही अमित जी कहने का विवाद बढ़ गया था और एक एक्टर ने इसे उनके अहंकार की [...]
अमिताभ बच्चन को बाॅलीवुड का महानायक कहा जाता है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कई फिल्में की है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अमित जी के नाम से भी पुकारा जाता है। लेकिन एक बार उनका यही अमित जी कहने का विवाद बढ़ गया था और एक एक्टर ने इसे उनके अहंकार की उपमा बता दी थी। जिसका खुलासा हाल ही में एक एक्टर ने इंटरव्यू में किया।
कादर खान ने किया बड़ा खुलासा
दरअसल कुछ दिनों पहले बाॅलीवुड के प्रसिद्ध काॅमेडी एक्टर कादर खान ने एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। कादर खान ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्में की है। लेकिन एक बार कादर खान के साथ एक ऐसी घटना घट गई थी। जिसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन से दूरियाँ बना ली थी।
अमित जी से बोलने से कर दिया था इंकार एक्टर कादर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन संग अपनी दोस्ती टूटने की बात को याद करते हुए बताया था, “मैं अमित जी को अमित बोलता था, एक साउथ के प्रोड्यूसर ने मुझसे आकर कहा, ‘आप सरजी को मिला?’ मैंने बोला कौन सरजी? वह बोला, आपको सरजी नहीं मालूम, वो लंबा-सा आदमी जो है। अमित जी आ रहे थे वहां से। मैंने कहा, ‘वो तो अमित है, सरजी कब से हो गए?’उसने कहा, ‘हां हम उन्हें सरजी बोलते हैं’ और सबने सरजी बोलना शुरू कर दिया था।
कादर खान ने आगे बताया कि अमिताभ बच्चन को ‘सरजी’ ने कहने पर उन दोनों का रिश्ता खराब हो गया था। कादर ने कहा था, “मेरे मुंह से नहीं निकला सरजी और सरजी का ना निकलने के कारण मैं निकल गया उस ग्रुप से। क्या कोई अपने दोस्त को अपने भाई को किसी और नाम से पुकार सकता है? नामुमकिन बात है ये। मैं नहीं कर सका और शायद इसलिए मेरे उनसे राबता नहीं रहा। इसलिए ‘खुदा गवाह’ फिल्म में मैं नहीं था, फिर ‘गंगा जमुना सरस्वती’ मैंने आधी लिखी और आधी छोड़ दी।” कादर खान के इस इंटरव्यू के सामने आने के बाद काफी हंगामा मचा था।