रेखा की खूबसूरती से जलती थी कई बड़ी एक्ट्रेस, एकबार तो नरगिस दत्त ने कह दी थी यह बड़ी बात
रेखा बाॅलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। बाॅलीवुड इंडस्ट्री में उनके लाखों दीवाने हैं। रेखा की आदाओ पर कई लोग मरते हैं। उनकी दीवानगी को देखकर कई अन्य एक्ट्रेस उनसे काफी जलती है। जिसके कारण कई अन्य एक्ट्रेस उनको लेकर विवादित बयान भी देती है। कुछ ऐसा
रेखा बाॅलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। बाॅलीवुड इंडस्ट्री में उनके लाखों दीवाने हैं। रेखा की आदाओ पर कई लोग मरते हैं। उनकी दीवानगी को देखकर कई अन्य एक्ट्रेस उनसे काफी जलती है। जिसके कारण कई अन्य एक्ट्रेस उनको लेकर विवादित बयान भी देती है। कुछ ऐसा ही किया था। 60-70 के दौर की कुछ एक्ट्रेस ने, जिन्होंने रेखा को लेकर कई विवादित बयान दिए थे।
नरगिस दत्त ने भी कही थी बड़ी बात
नरगिस दत्त ने रेखा के लिए कभी कहा था कि वह मर्दों को इस तरीके के संकेत देती है कि जैसे वह आसानी से उपलब्ध हो सकती हैं। इतना ही नहीं यासिर उस्मान ने अपनी किताब में यह भी लिखा था कि नरगिस ने यह कहा था- कुछ लोगों की नजर में वह चुड़ैल है।नरगिस दत्त ने यह भी कहा कि कई बार मुझे तो ऐसा लगता है कि मैं उनको समझने लग गई हूं और वह हर समय खोई रहती हैं। इसीलिए उसको एक मजबूत आदमी की आवश्यकता है। बताया तो यह भी जाता है कि डिंपल कपाड़िया ने भी रेखा को कथित तौर पर यह कह दिया था कि मेरे पति यानी कि राजेश खन्ना से दूर रहना।
खूबसूरती को लेकर कही ये बात
जीनत अमान की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने एक फिल्मी मैगजीन से बातचीत के दौरान रेखा का जिक्र किया और कहा कि “हमारे बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग होनी चाहिए थी। हम दोनों में काफी कुछ एक जैसा है और हम दोनों की जिंदगी में पिता की कमी हमेशा रही है। लेकिन उनको देखकर ऐसा लगता है कि वह बहुत ही असुरक्षित है और अंदर से उनके बहुत खालीपन है।”यासिर उस्मान की किताब में यह भी लिखा हुआ था कि “जीनत ने बताया था कि जहां तक लुक्स का सवाल होता है तो गर्दन के ऊपर मेकअप लगाकर वह बहुत ही ज्यादा सुंदर दिखाई देती हैं। लेकिन गरदन के नीचे उनको खुद पर मेहनत करनी बहुत जरूरी है।”