पंकज त्रिपाठी ने टैक्टर के कारण चुना था बाॅलीवुड में करियर
पंकज त्रिपाठी बाॅलीवुड के सबसे टैलेटंड एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उनकी एक्टिंग और सादगी के लाखों लोग दीवाने हैं। उन्होंने कई फिल्मों में कैमियो और मैन रोल किया है। वें काफी संघर्ष के बाद यह तक पहुंचे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी संघर्ष से जुडा एक किस्सा शेयर किया था ।आईये
पंकज त्रिपाठी बाॅलीवुड के सबसे टैलेटंड एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उनकी एक्टिंग और सादगी के लाखों लोग दीवाने हैं। उन्होंने कई फिल्मों में कैमियो और मैन रोल किया है। वें काफी संघर्ष के बाद यह तक पहुंचे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी संघर्ष से जुडा एक किस्सा शेयर किया था ।आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
गरीब से ताल्लुक रखते थे
पंकज त्रिपाठी एक बेहद गरीब परिवार से आते हैं। उनके माता पिता और कई भाई बहनों से भरा पूरा परिवार गांव में था। ऐसे में जब पंकज त्रिपाठी को काम काज में लगाने के लिए बाबूजी ने ट्रैक्टर खरीदने की कोशिश की तो वे उसके लिए पैसे नहीं जुटा पाए थे।पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि मैं ट्रैक्टर की वजह से एक्टर बना. हमारे पास ट्रैक्टर खरीदने के पैसे नहीं थे। अगर पैसे आ जाते और ट्रैक्टर आजाता तो मैं यहां नहीं आ पाता।
मेरी 10वीं तक अगर ट्रैक्टर आ जाता तब मैं ट्रैक्टर ही चलाता और खेती ही करता। तो कभी कभी कोई चीज जिंदगी में नहीं होती है तो उसका मलाल होता है. लेकिन बाद में लगता है कि अच्छा हुआ नहीं हुआ।
शुरुआत में किया काफी संघर्ष
नागार्जुन की कविता सुनाते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा था- ‘जो नहीं हो सके पू्र्ण काम’, उनको करता हूं मैं प्रणाम पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि जब वे मायानगरी में अपना लक आजमाने आए थे उस वक्त उनकी पत्नी ने ही किराए के मकान के रेंट का इंतजाम किया था और उनकी पत्नी ही अपनी टीचर की जॉब कर घर का खर्च उठाती थीं। उस वक्त पंकज त्रिपाठी कुछ काम नहीं कर रहे थे, बस स्ट्रगल कर रहे थे।