कार्तिक आर्यन कभी 12 लोगों के साथ करते थे रूम शेयर, इंटरव्यू में किया खुलासा
कार्तिक आर्यन बाॅलीवुड के उभरते हुए सितारे है। उन्होंने प्यार का पंचनामा से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई और हिट फिल्में दी। अब इंडस्ट्री में उनके कई फैंस हो गए हैं। कार्तिक को यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। जिसको लेकर उन्होंने हाल ही
कार्तिक आर्यन बाॅलीवुड के उभरते हुए सितारे है। उन्होंने प्यार का पंचनामा से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई और हिट फिल्में दी। अब इंडस्ट्री में उनके कई फैंस हो गए हैं। कार्तिक को यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। जिसको लेकर उन्होंने हाल ही में अपना बयान दिया। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
12 लोगों के साथ करते थे रूम शेयर
एक्टर की मानें तो अपने स्ट्रगलिंग के दिनों में जब वो ग्वालियर से मुंबई फिल्मों में काम की तलाश में आए तब सब कुछ बहुत अलग था। कार्तिक के अनुसार, उनके पास पैसे नहीं हुआ करते थे और वो अक्सर नवी मुंबई से मुंबई तक लोकल ट्रेन में बिना टिकट सफ़र करते थे. यही नहीं स्ट्रगल के दिनों में कार्तिक लगभग 12 लोगों के साथ रूम शेयर करके रहते थे।
कभी नहीं हुए निराश
कार्तिक फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के स्ट्रगल के बारे में बताते हैं कि एक बार उन्होंने किसी डियोड्रेंट के लिए ऑडिशन दिया था और उन्हें बाहर से देखकर ही रिजेक्ट कर दिया गया था। कार्तिक को ये रिजेक्शन बुरे लगते थे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और प्रयास जारी रखे. आपको बता दें कि हाल ही में एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से हटाए जाने के बाद से सुर्ख़ियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक और करण के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।