नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इस फिल्म के कर दिया गया रिजेक्ट, अब हासिल किया यह बड़ा मुकाम

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाॅलीवुड के सबसे टैलेटंड एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर एक अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके टैलेट से उन्होेंने इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। लेकिन उनके लिए यह मुकाम पाना आसान नहीं रहा है। इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष

By ·

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाॅलीवुड के सबसे टैलेटंड एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर एक अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके टैलेट से उन्होेंने इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। लेकिन उनके लिए यह मुकाम पाना आसान नहीं रहा है। इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। हाल ही में उन्होंने अपने संघर्ष से जुडा एक किस्सा शेयर किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

डायरेक्टर ने किया रिजेक्ट

अपने पहले ऑडिशन की बात को साझा करते हुए नवाज कहते हैं, ”एक बार जब मैं अपना पोर्टफोलियो बनावाने गया। तब फोटोग्राफर ने मेरे उपर थोड़ी सॉफ्ट लाइट डाल दी जिसके कारण मैं उस फोटो में गोरा लग रहा था।”

उन्होंने आगे कहा कि वही फोटो मैंने ऑडीशन के लिए दी और मुझे सिलेक्ट कर लिया गया। ऑडिशन एक म्यूजिक वीडियो के लिए था। जिसमें मुझे एक फोटोग्राफर का रोल करना था। पर जब डायरेक्टर मुझे ढूंढती हुई आई और उसने मुझे पहली बार देखते ही रिजेक्ट कर दिया।”

कई चुनौतियों का किया सामना

सभी को पता है कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का हिन्दी सिनेमा में करियर कितना चुनौती पूर्ण रहा है, जिसकी वजह से उन्होंने न जाने कितने ही ऑडीशंस दिए होंगे और न जाने कितनी बार रिजेक्ट हुए होंगे। नवाज कई बार इन ऑडिशंस के लिए जब भी फोटो खिंचवाने जाया करते, तब उनके साथ उनके दोस्त या यूं कहें उन्ही की तरह स्ट्रग्लिंग एक्टर्स सभी मिलकर एक ही कोट पहने फोटो खिंचवाया करते।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें