‘कल न हो कल’ को लेकर फिल्म के डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा,

शाहरुख खान की फिल्म ‘कल न हो' साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म को हाल ही में निखिल ने एक बड़ा खुलासा किया है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में। शुरुआत [...]

By Amit Rajput · 21/11/2023

शाहरुख खान की फिल्म ‘कल न हो’ साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म को हाल ही में निखिल ने एक बड़ा खुलासा किया है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

शुरुआत में ही शाहरुख बीमार हो गए थे

राजश्री अनप्लग्ड को दिए एक इंटरव्यू में निखिल ने कहा, ‘फिल्म की शूटिंग शुरू होने के 4 दिनों बाद शाहरुख बीमार पड़ गए थे। उनकी पीठ में दिक्कत आ गई थी। उन्होंने खुद मुझसे कहा कि मुझे इस फिल्म से बाहर कर दीजिए पर हमने कहा नहीं.. और फिर हमने फिल्म को 6 महीने डिले करने का फैसला किया।’

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में निखिल ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही शाहरुख बीमार पड़ गए थे। शूटिंग शुरू होने के 4 दिनों बाद ही शाहरुख ने निखिल से कहा था कि वो इस फिल्म को छोड़ना चाहते हैं। हालांकि, मेकर्स ने शाहरुख के रिकवर होने का इंतजार किया और फिर इस फिल्म की शूटिंग शुरू की। निखिल ने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने पूरे एफर्ट्स लगा दिए थे। निखिल बोले, ‘धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर मेरे ऊपर काफी प्रेशर था।

कई फिल्मों के गाने खराब कर दिए थे

इससे पहले बनी धर्मा की दो फिल्मों ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ ने काफी अच्छा परफॉर्म किया था। इस फिल्म में अगर कुछ भी खराब होता तो सभी मुझे ब्लेम करते की मैंने धर्मा का 100% ट्रैक रिकॉर्ड खराब कर दिया।’निखिल ने कहा, ‘इससे पहले किसी ने भी न्यूयॉर्क में शूटिंग नहीं की थी। लोग लंदन, स्विजरलैंड और यूरोप तक गए थे पर न्यूयॉर्क को एक्सप्लोर नहीं किया था।

मेरे जैसे डेब्यूटेंट फिल्ममेकर के लिए यह एक बहुत ही एक्सपेंसिव लोकेशन थी पर मेकर्स ने इसे आसान बनाया।’ 86 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ ‘कल हो ना हो’ 2003 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म की कहानी करण जौहर ने लिखी थी और उन्होंने ही इसे प्रोड्यूस भी किया था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full