‘मेरी उनके बारे में एक अलग PERCEPTION थी’: लियो की रिलीज से पहले संजय दत्त पर लोकेश कनगराज का बयान

डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने संजय दत्त के साथ काम करने और फिल्म के प्रति एक्टर के अटूट समर्पण पर अपनी राय साझा की l। Leo : बॉलीवुड स्टार संजय दत्त एक बार फिर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचाने के लिए तैयार हैं, इस बार उनकी अपकमिंग फिल्म लियो में सुपरस्टार थालापति विजय के [.

By Shaikh Almina · 14/10/2023

डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने संजय दत्त के साथ काम करने और फिल्म के प्रति एक्टर के अटूट समर्पण पर अपनी राय साझा की l।

Leo : बॉलीवुड स्टार संजय दत्त एक बार फिर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचाने के लिए तैयार हैं, इस बार उनकी अपकमिंग फिल्म लियो में सुपरस्टार थालापति विजय के साथ टक्कर होगी। लोकेश कनगराज द्वारा डायरेक्ट की हुई, एक्शन से भरपूर यह फ़िल्म पहले से ही धूम मचा रही है, इसकी रिलीज़ डेट 19 अक्टूबर तय की गई है।

एक इंटरव्यू में, डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने संजय दत्त के बारे में अपनी शुरुआती परसेप्शन पर एक लीडिंग पोर्टल के साथ अपनी अपनी शुरुवाती राय साझा की। लोकेश ने सेट पर संजय दत्त के साथ काम करने के अनुभव के बारे में भी जानकारी साझा की।

संजय दत्त का अनएक्सपेक्ट ट्रांसफॉर्मेशन

लोकेश ने कबूल किया कि दत्त की फिल्मों और पब्लिक इमेज के आधार पर, एक्टर के बारे में उनकी राय अलग थी। हालाँकि, जब उन्हें उनके साथ नजदीकी से काम करने का अवसर मिला, तो उन्हें दत्त के रीयल लाइफ जीवन के पर्सनैलिटी और डेडीकेशन से बेहद सरप्राईज किया।

कनगराज ने ये बात कहा की, “यह बताने के लिए कि मुझे संजय दत्त सर के साथ काम करने में कितनी आजादी मिली… मुझे यह कहना चाहिए कि मुझे श्री और संदीप (लोकेश की पहली फिल्म मानगरम में) के साथ काम करने में भी उतनी ही आजादी मिली।”

लोकेश ने आगे कहा, “मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। उनके इंटरव्यूज और फिल्मों के आधार पर, मेरी उनके बारे में एक अलग ओपिनियन थी। मैंने खुद से कहा ‘ठीक है, वह ऐसा ही होने वाला है, और आपको सावधान रहना होगा।” क्योंकि उन्होंने बहुत सारी फिल्में की हैं।’ हालाँकि, जब मैंने उसे कहानी सुनाई और उसने पाया कि इसमें परफाइन करने का स्कोप है, तो वह बहुत खुश हुए।”

संजय दत्त की काबिले डेडीकेशन

संजय दत्त के डेडीकेशन के बारे में बात करते हुए लोकेश ने कहा, “उन्होंने लगभग 270 फिल्में की हैं, लेकिन तमिल में यह पहली फिल्म है। उन्होंने केजीएफ किया है और हमने उन्हें परफॉर्म करते देखा है।”

संजय दत्त लियो के लिए डबिंग के लिए हाइली डेडीकेटेड थे। लोकेश ने खुलासा किया कि दत्त डायलॉग्स को याद करते थे, उन्हें रिकॉर्ड करते थे और हर दिन डायरेक्टर को भेजते थे, यहां तक ​​कि कभी-कभी 2 बजे या 3 बजे तक तैयारी भी करते थे।

लोकेश कनगराज और संजय दत्त के बीच एक खास रिश्ता

जैसे-जैसे डायरेक्टर लोकेश कनगराज और संजय दत्त के बीच कोलाबोरेशन आगे बढ़ा, इसने एक अनोखा बंधन बनता गया जो फिल्मों की दुनिया से परे चला गया। कनगराज ने खुलासा किया, “उन्होंने मुझे सीधे ‘बेटा’ कहना शुरू कर दिया।” “उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं उन्हें ‘अप्पा’ कहकर बुलाऊं, उन्होंने आगे कहा कि उनका कमल (हासन) सर और विजय (थालापति) के साथ भी ऐसा ही रिश्ता है।”

लिओ के बारे में और जानकारी

लियो एक अपकमिंग भारतीय तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो लोकेश कनगराज द्वारा डायरेक्टेड और एस.एस. ललित कुमार और जगदीश पलानीसामी द्वारा प्रोड्यूस्ड है। इसमें संजय दत्त, तृषा, अर्जुन, गौतम वासुदेव मेनन, मैसस्किन, मंसूर अली खान और प्रिया आनंद के साथ विजय मुख्य किरदार में हैं। यह 19 अक्टूबर, 2023 को रिलीज़ होने वाली है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full