जावेद अख्तर ने भारतीय लोकतंत्र पर की बात, कहा – जय सिया राम, हिंदू हमेशा से सहिष्णु रहे हैं।
गीतकार जावेद अख्तर ने शुक्रवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में हिंदू संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र का अस्तित्व हिंदुओं के कारण है। हिंदू हमेशा से सहिष्णु रहे हैं। उन्होंने हिंदू धर्म के सांस्कृतिक महत्व पर भी जोर दिया और अभिव्यक्ति की घटती स्वतंत्रता पर चिंत
गीतकार जावेद अख्तर ने शुक्रवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में हिंदू संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र का अस्तित्व हिंदुओं के कारण है। हिंदू हमेशा से सहिष्णु रहे हैं। उन्होंने हिंदू धर्म के सांस्कृतिक महत्व पर भी जोर दिया और अभिव्यक्ति की घटती स्वतंत्रता पर चिंता व्यक्त की। गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि कुछ लोग हैं जो हमेशा असहिष्णु रहे हैं।
Javed Akhtar:अपने विवादित बोल और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहने वाले बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जावेद अख्तर अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं, लेकिन हाल ही में गीतकार ने राम भगवान और सीता माता पर अपने विचार रखे हैं। उन्होंने कहा कि राम और सीता सिर्फ भगवान ही नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत हैं। चलिए जानते हैं दिवाली के इतने नजदीक आकर भगवान राम कर क्या बोले जावेद साहब।
गीतकार जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) ने शुक्रवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में हिंदू संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र का अस्तित्व हिंदुओं के कारण है। हिंदू हमेशा से सहिष्णु रहे हैं। उन्होंने हिंदू धर्म के सांस्कृतिक महत्व पर भी जोर दिया और अभिव्यक्ति की घटती स्वतंत्रता पर चिंता व्यक्त की।
किस बात पर है गर्व
कवि और गीतकार जावेद अख्तर ने गुरुवार को एक इवेंट में कहा कि भगवान राम और सीता न केवल हिंदू देवी-देवता हैं बल्कि उन्हें भारत की सांस्कृतिक विरासत कहा जा सकता है। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में बोलते हुए अख्तर ने कहा कि रामायण भारत की सांस्कृतिक विरासत है और उन्हें राम और सीता की भूमि पर पैदा होने पर गर्व है।
हिंदू ऐसे नहीं हैं
गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि कुछ लोग हैं जो हमेशा असहिष्णु रहे हैं। हिंदू ऐसे नहीं हैं। उनकी खासियत यह है कि वे उदार और बड़े दिल वाले हैं। उनकी इस प्रवृत्ति को खत्म करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए वरना ये भी दूसरों जैसे हो जाएंगे। ये हिंदू संस्कृति और सभ्यता है जिसने हमें लोकतांत्रिक दृष्टिकोण सिखाया है।
देश में लोकतंत्र है
उन्होंने आगे कहा कि इस संस्कृति और सभ्यता के कारण ही इस देश में लोकतंत्र है। यह सोचना कि हम सही हैं और बाकी सभी गलत हैं यह हिंदुओं का काम नहीं है। जावेद अख्तर जब ये बात कह रहे थे उनके कभी जोड़ीदार रहे सलीम खान सामने बैठे थे। इन दोनों की जोड़ी ने पिछली सदी में कई सुपरहिट फिल्मों की पटकथाएं लिखी हैं। इस कार्यक्रम में अभिनेता रितेश देशमुख भी मौजूद रहे।