सलमान खान की भांजी ने शेयर किया रोचक किस्सा, बताया होटल में उनके साथ क्या हुआ था

सलमान खान बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने कई बाॅलीवुड फिल्मों में काम किया है। अब सलमान खान की अलीजेह अग्निहोत्री फिल्मो में. डेब्यू करने जा रही है। वें आगामी फिल्म फर्रे से डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ कई और स्टार्स नजर आने वाले है। [

By Amit Rajput · 14/11/2023

सलमान खान बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने कई बाॅलीवुड फिल्मों में काम किया है। अब सलमान खान की अलीजेह अग्निहोत्री फिल्मो में. डेब्यू करने जा रही है। वें आगामी फिल्म फर्रे से डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ कई और स्टार्स नजर आने वाले है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने मामा सलमान खान से जुडा एक किस्सा शेयर किया ।आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

भांजी ने शेयर किया रोचक किस्सा

सलमान से जुड़े किसी फनी मोमेंट के बारे में पूछने पर अलीजेह ने बतया कि एक बार बचपन में मामा हम बच्चों को ताज होटल लेकर गए थे। हम लोग सीढ़ियों से ऊपर गए और मामा को पता नहीं क्या सूझा कि वो अचानक सीढ़ियों पर रोल होकर नीचे की तरफ लुढ़कने लगे।वो कई बार ऊपर आए और कई बार नीचे लुढ़कते हुए गए। होटल के सारे लोग अपनी जगह पर रुक गए। सब खड़े होकर सलमान मामा को देख रहे थे। सभी एक दूसरे से यही कह रहे थे कि ये तो सलमान खान है, उन्हें क्या हो गया है। इसपर उन्होंने कहा कि नहीं मुझे बस ट्राई करना था कि ये कैसे होता है। उन्हें देखकर निर्वान और अर्हान भी वही करने लगे। होटल में मौजूद सभी लोग खड़े होकर उन्हें देख रहे थे। मैं भी ये सब देखकर खूब एंज्वॉय कर रही थी।

इस पर एक्टर जेन शॉ ने बताया कि मैंने स्कूल में कई बार चीटिंग की है। इग्जाम से एक हफ्ते पहले टेलर के पास जाकर हम अपनी शर्ट में एक सिकरेट पॉकेट बनवा लेते थे। बस एक बार पकड़ा गया था जब मैं फोन से चीटिंग कर रहा था। वहीं फिल्म के डायरेक्टर भी स्कूल-कॉलेज में खूब चीटिंग करते थे। बाकी अलीजेह, प्रसन्ना और साहिल ने कभी चीटिंग नहीं की है।

डायरेक्टर सबसे ज्यादा टेक लेते हैं

फिल्म के डायरेक्टर ने इसका जवाब देते हुए बताया कि ये लोग तो टेक दे देते थे। मैं ही बार-बार टेक लेता हूं। उन्होंने कहा वैसे तो अलीजेह अच्छी एक्ट्रेस हैं, दो से तीन बार में वो अच्छा टेक दे देती हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि वो पहला टेक अच्छा दे देती हैं तो कई बार उनका आखिरी टेक अच्छा होता है।वहीं प्रसन्ना ने कहा मेरा टेक अच्छा नहीं होता है तो मैं खुद सौमेंद्रा सर को रिटेक के लिए बोल देती हूं। डायरेक्टर सौमेंद्र ने कहा चारों काफी अलग तरह के एक्टर हैं। लेकिन जब ये साथ में पफॉर्म करते हैं तो सीन बहुत अच्छा होता है। इनके ऊपर मुझे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full