काॅलेज के दिनों में ही दिल हार बैठे राम चरण तेजा, जानिए कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

पिछले कुछ सालों में बाॅलीवुड को टाॅलीवुड लगातार टक्कर दे रहा है। पिछले कुछ सालों में टाॅलीवुड ने एक से बढ़कर सुपर हिट फिल्में दी हैं। जिन्होंने इंडस्ट्री के कई स्टार्स को एक नई पहचान दी है। इन्हीं स्टार्स में रामचरण तेजा का भी शामिल है। जिन्हें पिछले कुछ समय में पूरे भारतवर्ष में

By Amit Rajput · 14/10/2023

पिछले कुछ सालों में बाॅलीवुड को टाॅलीवुड लगातार टक्कर दे रहा है। पिछले कुछ सालों में टाॅलीवुड ने एक से बढ़कर सुपर हिट फिल्में दी हैं। जिन्होंने इंडस्ट्री के कई स्टार्स को एक नई पहचान दी है। इन्हीं स्टार्स में रामचरण तेजा का भी शामिल है। जिन्हें पिछले कुछ समय में पूरे भारतवर्ष में एक नयी पहचान और रूतबा मिला है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस स्टार ने अपने काॅलेज के दिनों में ही अपना दिल हार गए थे।

काॅलेज में हार बैठे दिल

रामचरण तेजा ने कुछ सालों पहले ही उपासना सिंह से शादी की थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों के बीच लव स्टोरी आज के दौर से नहीं बल्कि दोनों के काॅलेज के दौर से चल रही है। दोनों ही काॅलेज के दौर में ही एक – दूसरे पर अपना दिल हार बैठे थे। पासना और रामचरण कॉलेज के टाइम से एक दूसरे के साथ हैं। उपासना बिजनेस फैमिली से हैं और खुद भी एक सफल उद्यमी हैं।

उपासना के दादा डॉक्टर प्रताप सी रेड्डी अपोलो हॉस्पिटल के चेयरमैन हैं। वही उपासना के पिता अनिल कामिनेनी केआईई ग्रुप के फाउंडर हैं तो वहीं रामचरण की सास शोभना अपोलो हॉस्पिटल की एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन हैं।

मैग्जीन की संपादक है

इसके अलावा उपासना अपोलो लाइफ की वाइस प्रेसिडेंट हैं। इसके साथ ही वह बी पॉजिटिव नाम की मैगजीन की संपादक भी हैं। वही एजुकेशन की बात करें तो रामचरण की पत्नी उपासना ने लंदन की रीजेंट यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस में मैनेजमेंट की डिग्री ली है। दोनों ने साथ में पढाई की है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full