कॉफ़ी विद करण 8 EXCLUSIVE: सिंबा के लिए रणवीर सिंह ने ‘दिन-रात’ की शूटिंग, दीपिका पादुकोण की शादी से है खास कनेक्शन

रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण कॉफी विद करण सीजन 8 के पहले एपिसोड की शोभा बढ़ाएंगे। रणवीर ने बताया कि कैसे उन्होंने सिम्बा के लिए लगातार शूटिंग की ताकि वो अपनी शादी के लिए टाइम निकल सके! Deepika Padukone - Ranveer Singh: कॉफ़ी विद करण सीज़न 8 में लोकप्रिय सेलिब्रिटी जोड़ी दीपिका पादु

By Shaikh Almina · 25/10/2023

रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण कॉफी विद करण सीजन 8 के पहले एपिसोड की शोभा बढ़ाएंगे। रणवीर ने बताया कि कैसे उन्होंने सिम्बा के लिए लगातार शूटिंग की ताकि वो अपनी शादी के लिए टाइम निकल सके!

Deepika Padukone – Ranveer Singh: कॉफ़ी विद करण सीज़न 8 में लोकप्रिय सेलिब्रिटी जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहली बार पहले एपिसोड में एक साथ दिखाई देंगे, जिसका प्रीमियर 26 अक्टूबर को होगा। कॉफ़ी विद करण की वापसी के साथ यह प्रिय काउच अपने सबसे पसंदीदा और वर्सिटलाइल होस्ट करण जौहर के साथ वापस आ चुका है सीजन 8 के लिए। सबसे अधिक प्रतीक्षित सीजन होने के नाते, पहला एपिसोड इससे बेहतर नहीं हो सकता था क्योंकि स्टार-जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहली बार कॉफी काउच पर एक साथ आए, और अपनी शादी, प्रपोजल और बहुत सारी बातों पर खुलकर चर्चा करते नजर आएंगे।

रणवीर सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने सिम्बा के लिए चौबीसों घंटे शूटिंग की ताकि वह अपनी शादी के लिए वक्त निकाल पाएं

कॉफ़ी विद करण सीज़न 8 में करण जौहर के साथ बातचीत करते हुए, रणवीर सिंह ने कहा कि सिम्बा के फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने फिल्म की शूटिंग तय समय से पहले पूरी कर ली, ताकि रणवीर दीपिका पादुकोण के साथ उनकी शादी में शामिल हो सकें।

https://www.instagram.com/reel/CyusrNDI4WH/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

उसी के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा, “मैंने रोहित भाई को फोन किया और मैंने कहा कि ऐसा-ऐसा है। वह ऐसा था, ठीक है, दिन रात शूट करके ख़तम करेंगे तू जा जी ले अपनी जिंदगी। हमने सिम्बा के अंत तक दिन-रात 24 घंटे शूटिंग की ताकि मैं अपनी शादी के लिए पहुंच सकूं समय पर।”

कॉफी विद करन सीजन 8 के बारे में

कॉफी विद करण सीज़न 8, 26 अक्टूबर से विशेष रूप से केवल डिज़्नी+हॉटस्टार पर प्रदर्शित होने के लिए पूरी तरह तैयार है। आपके जीवन में जोश भरने और आपको आपके पसंदीदा सितारों के करीब लाने के लिए, इस बार बातचीत अधिक तीखी, पागलपन भरी और कैंडिड होगी जिसमें भागने की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

हर गुरुवार को नए एपिसोड के साथ, दर्शक मशहूर हस्तियों के करीब और पर्सनली होने की एक तूफानी, रोमांचक यात्रा पर होंगे। आप हैं कितना एक्साइटेड इस सीजन के लिए कमेंट्स करके हमें जरूर बताएं। बॉलिवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए तमाम रीसेंट अपडेट्स को जानने के लिए हमारे वेबसाइट हिंदी बिहाइंड टॉकीज को फॉलो जरूर करें।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full