मुनाव्वर फारूकी का बचपन तंगहाली में गुजारा, पेट भरने के लिए लगाते थे समोसे का ठेला

मुनाव्वर फारूकी इस समय बिग बॉस के घर में है। वें अपनी स्टैंड अप काॅमेडी और शायरी के लिए जानें जाते हैं। उन्होंने देश-दुनिया में कई जगह स्टैंड अप शो किए है। लेकिन मुनाव्वर ने यहां तक सफर काफी चुनौतियों से पूरा किया है। उनका बचपन काफी तकलीफों में गुजरा है। इसका खुलासा उन्होंने हाल

By Amit Rajput · 20/11/2023

मुनाव्वर फारूकी इस समय बिग बॉस के घर में है। वें अपनी स्टैंड अप काॅमेडी और शायरी के लिए जानें जाते हैं। उन्होंने देश-दुनिया में कई जगह स्टैंड अप शो किए है। लेकिन मुनाव्वर ने यहां तक सफर काफी चुनौतियों से पूरा किया है। उनका बचपन काफी तकलीफों में गुजरा है। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में एक टीवी शो में किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

घर चलाने के लिए समोसे बेचे

मुनव्वर आज भले ही करोड़ों दिलों पर राज करते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब उनका परिवार दो वक्त की रोटी का भी मोहताज हुआ करता था। साल  2007 में मुंबई जाने से पहले मुनव्वर के परिवार ने बड़ी आर्थिक तंगी झेली थी और उस समय कॉमेडियन को समोसे बेचकर अपने परिवार का पेट पालना पड़ा था।मुनव्वर ने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि घर चलाने के लिए वह समोसे बेचते थे।

मुनव्वर ने कहा  ‘हमारे पास एक रेस्टोरेंट था, लेकिन वह चल नहीं सका। पिताजी ने अपना सारा पैसा खो दिया था। हम भारी कर्ज में डूब गए थे। इसके बाद मैंने कुछ महीने एक दुकान पर काम किया था। वहां पर 11 घंटे काम करने के लिए मुझे 850 रुपये मिलते थे।’

लाॅकअप से मिली पापुलारिटी

मुनव्वर ने आगे कहा, ‘मेरी माँ और दादी घर पर समोसे बनाती थीं और मैंने अपने घर के बाहर एक स्टॉल शुरू किया, जहां मैं समोसे बेचता था। नया काम था इसलिए कई बार मेरी उंगलियां जल जाती थी और गर्म तेल के छींटे मेरे ऊपर पड़ जाते थे। मुझे यह पसंद नहीं आया। तभी हमने कुछ और करने का फैसला किया।’बता दें कि मुनव्वर को साल 2022 में कंगना रणौत के शो ‘लॉकअप’ से दर्शकों के बीच पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। मुनव्वर इस शो में प्रतियोगी होने के साथ-साथ शो के विजेता भी रहे थे। इसके बाद उन्होंने बतौर कॉमेडियन अपने करियर को एक नया मोड़ दिया है

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full