सलमान खान ने की थी अमित साध की मदद, इंटरव्यू में किया खुलासा
सलमान खान बाॅलीवुड के भाईजान माने जाते हैं। वें इंडस्ट्री में अपने हेल्पिंग नेचर के कारण काफी फेमस है।कई लोग उनकी इस आदत के मुरीद भी है। इस बात का कई बार कई बाॅलीवुड स्टार्स भी कर चुके हैं। हाल ही में सुल्तान फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने अमित साध ने भी [...]
सलमान खान बाॅलीवुड के भाईजान माने जाते हैं। वें इंडस्ट्री में अपने हेल्पिंग नेचर के कारण काफी फेमस है।कई लोग उनकी इस आदत के मुरीद भी है। इस बात का कई बार कई बाॅलीवुड स्टार्स भी कर चुके हैं। हाल ही में सुल्तान फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने अमित साध ने भी इसका जिक्र किया। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
फूड का रखा ध्यान
सलमान हमेशा इस बात का ध्यान देते थे कि अमित भूखे न रहें। बता दें कि अमित साध ने सुल्तान में एक बिजनैस मैन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके छोटे किरदार को भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।अमित की फूडिंग का ध्यान रखते थे सलमान अमित साध ने सिद्धार्थ कानन के साथ इंटरव्यू में कहा- सलमान भाई मेरा काफी ख्याल रखते थे।
शूटिंग के वक्त वो श्योर करते थे कि मैंने अच्छी तरह खाना खाया कि नहीं। वो मुझे खाने पर इनवाइट करने के लिए अपने बॉडीगार्ड्स भेजते थे। मुझे उनका ये जेस्चर काफी अच्छा लगता था। हर आदमी के अंदर अच्छा और बुरा इंसान दोनों होता है, ये डिपेंड करता है कि हम उससे क्या ले रहे हैं।
गिफ्ट की थी इलेक्ट्रिक
साइकिल सुल्लान की रिलीज के वक्त का ही एक और वाकया है। सलमान ने अमित को अपनी इलेक्ट्रिक साइकिल गिफ्ट की थी। ईद के मौके पर अमित, सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे थे। आधी रात हो गई फिर भी सलमान, अमित को निकलने नहीं दे रहे थे। अमित को देर रात तक जागने की आदत नहीं थी। हालांकि वो सलमान से यह बात कहने में झिझक रहे थे।कुछ देर बाद वो सलमान के पास पहुंचे और पार्टी से जाने की इजाजत मांगी। सलमान ने उनसे कहा कि थोड़ी देर रुकिए, मैं आपको एक गिफ्ट देना चाहता हूं। अमित को इसके बाद भी काफी वक्त तक इंतजार करना पड़ा।