रितिक रोशन की पहली फिल्म ने ही मचा दिया था धमाल, हिट होने के बाद आए थे इतने प्रपोजल

रितिक रोशन बाॅलीवुड के सबसे हैडसम एक्टर माने जाते हैं। उनकी खूबसूरती के बाॅलीवुड इंडस्ट्री में लाखों फैंस है। उन्होंने साल 2000 में कहो न प्यार से डेब्यू किया था। यह फिल्म काफी हिट हुई थी। इस फिल्म के बाद उनके एक ऐसी घटना हुई थी। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है। आईये [...]

By Amit Rajput · 6/11/2023

रितिक रोशन बाॅलीवुड के सबसे हैडसम एक्टर माने जाते हैं। उनकी खूबसूरती के बाॅलीवुड इंडस्ट्री में लाखों फैंस है। उन्होंने साल 2000 में कहो न प्यार से डेब्यू किया था। यह फिल्म काफी हिट हुई थी। इस फिल्म के बाद उनके एक ऐसी घटना हुई थी। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

30 हजार लडकियों के प्रपोजल आए

दरअसल कपिल ने जब ऋतिक से पूछा कि ऐसा सुनने में आया है कि अपनी पहली ही फिल्म की रिलीज के बाद उन्हें 30 हजार से अधिक शादी के प्रपोजल आए थे वैलेंटाइन्स डे के मौके पर और उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया गया था तो इस पर जवाब देते हुए ऋतिक ने कहा था, ‘अगर सच कहूं तो ऐसा था मुझे तीन हजार से अधिक प्रपोजल मिले थे।

दुनियाभर में ग्रीक गॉड के नाम से लोकप्रिय हुए ऋतिक रोशन से जब कपिल शर्मा ने ये भी कहा कि ऐसा सुनने में आया है कि आपको ग्रीस में चढ़ावा चढ़ाते हैं। जिसका जवाब देते हुए ऋतिक रोशन ने कहा, ‘दरअसल एक फिल्म की शूटिंग के लिए ग्रीस गया हुआ था और मुझे ये लगने लगा मैं भगवान हूं, लेकिन जब मैं एयरपोर्ट पर पहुंचा तो किसी ने मुझे पहचाना नहीं। बाद में मुझे पता चला कि लोग मुझसे झूठ बोल रहे हैं’।

अमीषा ने की थी मदद

ऋतिक रोशन ने आगे बताया कि उनकी एक ऐसी गलती थी जिसकी वजह से उनके पिता काफी नाराज हुए थे। ऋतिक ने कहा, ‘एक बार हमारे घर का बिल तीन हजार रूपये तक आया था, जिसके बाद पिता ने मेरे पर बहुत गुस्सा किया और घर की सारी लाइट बंद करवा दी। मैंने अपने पिता से बहुत सारी चीजों को सीखा है। वहां से मैंने सीखा था कि हर चीज की कीमत कैसे लगानी होती है।

इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ-साथ अमीषा पटेल ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था। 14 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रूपये की कमाई की थी। फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा अनुपम खेर, दिलीप ताहिल भी मुख्य भूमिका में थे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full